लाइव न्यूज़ :

मंत्रालय ने एसजीएफआई को नये सिरे से चुनाव करवाने को कहा

By भाषा | Updated: February 5, 2021 22:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को भारतीय स्कूल खेल महासंघ (एसजीएफआई) को नये सिरे से चुनाव कराने के लिये कहा क्योंकि उसने दिसंबर 2020 में कराये गये चुनावों में राष्ट्रीय खेल संहिता का उल्लंघन किया था।

एसजीएफआई ने पिछले साल 19 और 30 दिसंबर को सेवानिवृत न्यायाधीश सैयद जफर हुसैन की निगरानी में तमिलनाडु के नागपट्टिनम में अपनी वार्षिक आम बैठक में चुनाव कराये थे।

लेकिन मंत्रालय ने शुक्रवार को अपने एक पत्र में कहा कि इन चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय खेल विकास संहिता (एनएसडीसीआई) 2011 के आदर्श चुनाव दिशानिर्देशों के प्रावधानों का उल्लंघन हुआ था। इस संहिता के अनुसार चुनाव अधिकारी की नियुक्ति करने का अधिकार सबंधित महासंघ के अध्यक्ष को होता है।

एसजीएफआई के अध्यक्ष दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार हैं।

भारत सरकार में उप सचिव एसपीएस तोमर ने पत्र में कहा, ‘‘चुनाव अधिकारी नियुक्त करने से लेकर चुनाव की पूरी प्रक्रिया एसजीएफआई के अध्यक्ष से मंजूरी के बिना संपन्न हुई जो कि एनएसडीसीआई 2011 का उल्लंघन है। ’’

इसमें कहा गया है, ‘‘इसलिए आपसे भारतीय राष्ट्रीय खेल विकास संहिता 2011 के आदर्श चुनाव दिशानिर्देशों के प्रावधानों के अनुसार फिर से चुनाव कराने का अनुरोध किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा- 'वह भले ही भाजपा के मुख्यमंत्री हों, लेकिन संघ के तो कार्यकर्ता नहीं हैं'

भारतड्रोन और रडार तकनीक में नवाचार का मौका, वायुसेना ने मेहर बाबा प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण के लिए पंजीकरण किया आरंभ

भारतराघव चड्ढा की बग़ावत के बाद AAP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पंजाब 7 बाग़ी सांसदों को कभी माफ़ नहीं करेगा'

भारतVIDEO: चुनाव के बाद फिर खून-खराबा होगा!, अधीर रंजन का बड़ा बयान...

भारतराघव चड्ढा का दावा: AAP के दो-तिहाई राज्यसभा सांसद BJP में शामिल हो रहे हैं, यहाँ देखें बाग़ी नेताओं की पूरी सूची

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!