लाइव न्यूज़ :

मेस्सी का पहला गोल, पीएसजी ने मैनचेस्टर सिटी को हराया

By भाषा | Updated: September 29, 2021 14:51 IST

Open in App

पेरिस, 29 सितंबर (एपी) लियोनेल मेस्सी ने पेरिस सेंट जर्मेन के लिये पहला गोल दागा जिसकी बदौलत टीम ने चैम्पियंस लीग ग्रुप चरण में मैनचेस्टर सिटी को 2 . 0 से हराया ।

छह बार के फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मेस्सी ने 74वें मिनटमें गोल दागा जिसके लिये उन्हें फ्लिक काइलियान एमबाप्पे से मिली थी ।

जीत के बाद मेस्सी ने कहा ,‘‘ मुझे खुशी है कि गोल कर सका । मैने हाल ही में ज्यादा नहीं खेला है और नयी टीम के साथ धीरे धीरे तालमेल बन रहा है । जितना ज्यादा साथ खेलेंगे, उतना ही बेहतर प्रदर्शन होगा ।’’

मेस्सी ने बार्सीलोना के लिये 672 गोल किये लेकिन पीएसजी के लिये तीन मैचों में उनका यह पहला गोल था । सिटी की पीएसजी के खिलाफ पिछले पांच मैचों में यह पहली हार थी ।

पीएसजी ग्रुप ए में गोल औसत के आधार पर शीर्ष पर है । क्लब ब्रजे और पीएसजी के समान चार अंक है जबकि सिटी तीन अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!