लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक में भारत की सफलता की कुंजी होगी मानसिक दृढता : हॉकी कोच रीड

By भाषा | Updated: June 25, 2021 16:44 IST

Open in App

बेंगलुरू, 25 जून कोरोना महामारी के बीच भारतीय पुरूष हॉकी टीम की मानसिक दृढता के कायम कोच ग्राहम रीड ने कहा कि चार दशक बाद ओलंपिक में पदक जीतने की तैयारी में जुटी टीम के लिये तोक्यो में यह सफलता की कुंजी साबित हो सकती है ।

रीड ने यह भी कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को अहसास ही नहीं है कि वे मानसिक रूप से कितने मजबूत हैं ।

भारत भुवनेश्वर में 2018 हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था और इस साल हॉकी प्रो लीग में अच्छा प्रदर्शन किया ।

रीड ने एक आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ भारतीय खिलाड़ियों को पता ही नहीं है कि वे मानसिक रूप से कितने मजबूत हैं और हो सकते हैं । यह काफी अहम पहलू है । तोक्यो में यह काफी उपयोगी साबित होगा जब तकनीकी कौशल के साथ मानसिक मजबूती भी समान रूप से अहम होगी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ एक कोच कभी संतुष्ट नहीं होता लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी तैयारी पुख्ता है । हम इसी मानसिकता के साथ तोक्यो जायेंगे ।’’

कोरोना महामारी के कारण भारतीय टीम बेंगलुरू स्थित साइ केंद्र पर ही रह गई थी । ऐसे में कोच ने हर खिलाड़ी के जीवन का 10 मिनट का वीडियो बनाया ताकि उन्हें बेहतर समझ सके ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने हर खिलाड़ी का दस मिनट का वीडियो बनाया है जिसमें सिर्फ मैं और खिलाड़ी हैं । उन्होंने अपने जीवन की कहानी सुनाई और वह काफी दमदार है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इससे मुझे खिलाड़ियों को बेहतर समझने में मदद मिली । पिछले 15 महीने में हम एक दूसरे को बखूबी समझ पाये हैं । आम तौर पर इसका मौका नहीं मिलता ।’

एफआईएच रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज भारत का सामना 24 जुलाई को न्यूजीलैंड से होगा । भारत के पूल में अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, स्पेन और जापान हैं ।

भारत ने आखिरी बार ओलंपिक हॉकी में पदक 1980 में जीता था और रीड को यकीन है कि इस बार यह कमी पूरी हो जायेगी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम खिलाड़ियों से लगातार यही कह रहे हैं कि 12 टीमें ओलंपिक में जायेंगी और पिछले दो साल में हम सभी को हरा चुके हैं । कनाडा से खेलने का मौका नहीं मिला । अगर हम अपनी क्षमता के अनुरूप खेल सके तो पदक जीत सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!