लाइव न्यूज़ :

मानसिक मजबूती भी शारीरिक फिटनेस के समान महत्वपूर्ण : जरमनप्रीत सिंह

By भाषा | Updated: May 28, 2021 13:57 IST

Open in App

बेंगलुरू, 28 मई भारतीय पुरुष हॉकी टीम के डिफेंडर जरमनप्रीत सिंह ने कोविड—19 की वर्तमान परिस्थितियों में मानसिक मजबूती को भी शारीरिक फिटनेस के समान महत्वपूर्ण करार दिया।

यह 24 वर्षीय खिलाड़ी अभी तोक्यो ओलंपिक से पहले बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में अभ्यास कर रहा है।

जरमनप्री​त ने हॉकी इंडिया की प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ''मेरा मानना है कि वर्तमान परिस्थितियों का सामना करने के लिये शारीरिक फिटनेस की तरह ही मानसिक मजबूती भी महत्वपूर्ण है। एक खिलाड़ी का मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है और इसके लिये हम एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। ''

भारत को इस महीने ग्रेट ब्रिटेन, स्पेन और जर्मनी के खिलाफ विदेशों में एफआईएच प्रो लीग के मैच खेलने थे लेकिन कोविड—19 मामलों में बढ़ोतरी के कारण लगाये गये यात्रा प्रतिबंधों को देखते हुए इन मुकाबलों को स्थगित कर दिया गया।

जरमनप्रीत ने कहा, ''हम एक दूसरे से बात करते हैं। हम अपने आसपास सकारात्मक माहौल तैयार करने की कोशिश करते हैं ताकि प्रत्येक खुश रहे। मुझे लगता है कि इससे टीम के बीच बहुत अच्छे रिश्ते बने हैं जिससे ओलंपिक के लिये हमारी तैयारियों में मदद मिल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!