लाइव न्यूज़ :

मुझे और मेरी टीम को इस पारी की सख्त जरूरत थी : दुबे

By भाषा | Updated: October 3, 2021 10:09 IST

Open in App

अबुधाबी, तीन अक्टूबर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के यूएई चरण में अपने पहले मैच में ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 64 रन की मैच विजेता पारी खेलने वाले राजस्थान रॉयल्स के आलराउंडर शिवम दुबे ने कहा कि केवल उन्हें ही नहीं बल्कि उनकी टीम को भी इस पारी की सख्त जरूरत थी।

दुबे ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘निश्चित तौर पर मुझे और मेरी टीम को इस पारी की सख्त जरूरत थी। यह पारी पूरी तरह से मेरी टीम के लिये थी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि अभी हम सातवें नंबर (छठे नंबर) पर हैं और हमें क्वालीफाई करने की जरूरत है और अगर हम अगले दो मैचों में वास्तव में अच्छा खेल दिखाते हैं तो हम क्वालीफाई कर जाएंगे। इसलिए यह महत्वपूर्ण है। ’’

यशस्वी जायसवाल के अर्धशतक और दुबे की धमाकेदार पारी से रॉयल्स ने शनिवार को चेन्नई को सात विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जीवंत रखी।

दुबे ने पिछले मैचों में अंतिम एकादश में जगह नहीं मिल पाने के बारे में कहा, ‘‘यह टीम संयोजन पर निर्भर करता है। यह कोच, सहयोगी स्टाफ और कप्तान पर निर्भर करता है। मैं मौके का इंतजार कर रहा था। मुझे मौका मिला और मैंने उसका पूरा फायदा उठाया। ’’

दुबे ने मुंबई के अपने साथी जायसवाल की भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘‘टीम को अच्छी शुरुआत की जरूरत थी और यशस्वी और इविन लुईस ने अच्छी बल्लेबाजी की। विशेषकर यशस्वी की आज की बल्लेबाजी ने अंतर पैदा किया। हमें जैसी शुरुआत चाहिए थी, वैसी मिली और हम मैच आसानी से जीतने में सफल रहे।’’

चेन्नई के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने युवा सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ की प्रशंसा की जिन्होंने नाबाद 101 रन बनाये जो आईपीएल में उनका पहला शतक है।

फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘यह बेहतरीन पारी थी और ऐसा अक्सर नहीं होता है कि आपने अपनी टीम के लिये सैकड़ा जमाया हो और आपकी टीम हार जाए। लेकिन टीम इस व्यक्तिगत प्रदर्शन से खुश है। यह शानदार पारी और इस युवा बल्लेबाज का एक और अहम योगदान था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!