लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच हमारे लिये क्वार्टर फाइनल : राशिद

By भाषा | Updated: November 4, 2021 10:38 IST

Open in App

अबुधाबी, चार नवंबर भारत के हाथों करारी हार के बाद अफगानिस्तान के अनुभवी लेग स्पिनर राशिद खान ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप का अगला मैच उनकी टीम के लिये क्वार्टर फाइनल की तरह होगा ।

अफगानस्तान सुपर 12 चरण में चार मैच खेलने के बाद दूसरे स्थान पर है और उसका नेट रनरेट प्लस 1 . 481 है । पाकिस्तान ग्रुप दो से सेमीफाइनल में पहुंच चुका है ।

यह पूछने पर कि क्या भारत से मिली हार का असर उनकी टीम की लय पर पड़ेगा, राशिद ने ना में जवाब दिया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे नहीं लगता कि इससे ज्यादा फर्क पड़ेगा । हमें पता है कि भारत सर्वश्रेष्ठ टीमों में से है । हम उसी तरह से तैयारी करेंगे और उसी मानसिकता के साथ उतरेंगे । न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच हमारे लिये क्वार्टर फाइनल हो सकता है । हम जीते तो अच्छे रनरेट के कारण सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं ।’’

राशिद ने कहा ,‘‘ खेल का मजा लेने पर ही अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं । हम अपने खेल का पूरा मजा लेंगे ।’’

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच भारतीय टीम के लिये भी अहम है । अफगानिस्तान के जीतने पर भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बन जायेगी बशर्ते भारतीय टीम बाकी दोनों मैच जीत ले ।

यह पूछने पर कि भारत के खिलाफ मैच में नेट रनरेट जेहन में था, राशिद ने कहा ,‘‘ निश्चित तौर पर । कुछ विकेट गंवाने के बाद यह हमारे जेहन में था और यही वजह है कि हमने अधिकतम रन बनाने का लक्ष्य रखा । हमारा फोकस रनरेट पर था जो निर्णायक साबित हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट युद्ध के असर के बावजूद ट्यूलिप गार्डन में इस साल 30 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने लगाई हाजिरी

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!