लाइव न्यूज़ :

मैरी कॉम ने आईबीएल में पंजाब पैंथर्स को जीत दिलायी

By भाषा | Updated: December 6, 2019 06:06 IST

गुजरात के लिए सरिता देवी, मोहम्मद हुसामुद्दीन, अमित पंघल, राजेश नरवाल और आशीष कुमार ने अपने-अपने मुकाबले जीते थे। ओडिशा के लिए जेखांगीर राखमानोव और नमन तंवर ही मुकाबला जीतने में सफल रहे।

Open in App
ठळक मुद्देमैरी कॉम ने गुरुवार को यहां अपना मुकाबला आसानी से जीता जिससे पंजाब पैथर्स ने बांबे बुलेट्स को 5-2 से हराकर बिग बाउट मुक्केबाजी लीग में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।मैरी कॉमने रियो ओलम्पिक-2016 कांस्य पदक विजेता इंग्रीड लोरेना को 5-0 से हराया।

दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने गुरुवार को यहां अपना मुकाबला आसानी से जीता जिससे पंजाब पैथर्स ने बांबे बुलेट्स को 5-2 से हराकर बिग बाउट मुक्केबाजी लीग में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।मैरी कॉमने रियो ओलम्पिक-2016 कांस्य पदक विजेता इंग्रीड लोरेना को 5-0 से हराया।

मनोज कुमार की पुरुषों के 69 किग्रा भार वर्ग में मुंबई के नवीन बोरा के हाथों हार ने पंजाब को झटका लगा था लेकिन मेरीकोम ने उसे शानदार वापसी दिलायी। इससे पहले पंजाब पैंथर्स के अब्दुल मलिक खालाकोव और पीएल प्रसाद ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी। युवा ओलम्पिक चैम्पियन अब्दुल मालिक ने पुरुषों के 57 किलोग्राम भारवर्ग में एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता कविंदर बिष्ट को हराया।

पीएल प्रसाद ओडिशा वॉरियर्स के खिलाफ पहले मैच में हार गए थे लेकिन गुरुवार को उन्होंने अनंत चोपाड़े को हराकर वापसी की। बुधवार को गुजरात जाइंट्स ने ओडिशा वॉरियर्स को 5-2 से हराया था। गुजरात के लिए सरिता देवी, मोहम्मद हुसामुद्दीन, अमित पंघल, राजेश नरवाल और आशीष कुमार ने अपने-अपने मुकाबले जीते थे। ओडिशा के लिए जेखांगीर राखमानोव और नमन तंवर ही मुकाबला जीतने में सफल रहे।

टॅग्स :मैरी कॉम
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलParis Olympics: मुक्केबाज एम सी मैरी कॉम निजी कारणों से पेरिस ओलंपिक में भारत के दल प्रमुख के पद से हटीं

अन्य खेलबॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम ने 'संन्यास' की खबरों का किया खंडन, कहा- "यह सच नहीं है"

भारतधोनी, पंकज त्रिपाठी, आमिर खान और मैरी कॉम क्लब में शामिल हुए तेंदुलकर, मतदान के प्रति शहरी और युवा मतदाताओं को जगाएंगे!, निर्वाचन आयोग ने ‘नेशनल आइकन’ बनाया

भारतमेरा मणिपुर जल रहा है, कृपया मदद करें; हिंसा के बाद बॉक्सर मैरी कॉम ने पीएम मोदी, अमित शाह से लगाई गुहार, सेना ने किया फ्लैग मार्च

अन्य खेलCommonwealth Games 2022: मैरी कॉम चोट के कारण राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल से हटीं, छह बार जीत चुकी हैं विश्व चैंपियन का खिताब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!