लाइव न्यूज़ :

सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप में मणिपुर का सामना रेलवे से

By भाषा | Updated: December 8, 2021 17:26 IST

Open in App

कोझिकोड, आठ दिसंबर गत चैम्पियन मणिपुर 125वीं हीरो सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के फाइनल में बृहस्पतिवार को रेलवे से खेलेगा तो उसका इरादा पिछले प्रदर्शन को दोहराने का होगा ।

दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में पेनल्टी शूट आउट में जीत दर्ज की । मणिपुर ने ओडिशा को और रेलवे ने मिजोरम को हराया ।

दोनों टीमों के बीच यह चौथा फाइनल है और आखिरी बार मणिपुर विजयी रहा था । बीस बार की खिताब विजेता मणिपुर की टीम अब तक 27 गोल कर चुकी है ।

मणिपुर की मुख्य कोच बेमबेम देवी हालांकि विरोधी टीम को हलके में नहीं लेना चाहती । उन्होंने कहा ,‘‘ रेलवे की टीम काफी अनुभवी है।जब मैं उनके खिलाफ खेलती थी तो मैच काफी प्रतिस्पर्धी होते थे । हमें उनके खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा ।’’

रेलवे ने अपने ग्रुप में 20 गोल करके पहला स्थान हासिल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!