लाइव न्यूज़ :

महान मुक्केबाज मैनी पैकियाओ ने संन्यास लिया

By भाषा | Updated: September 29, 2021 12:29 IST

Open in App

मनीला, 29 सितंबर (एपी) आठ वर्गों में विश्व चैम्पियन रहे महान मुक्केबाज मैनी पैकियाओ ने बुधवार को खेल को अलविदा कहने की घोषणा कर दी ।

फिलीपींस के सीनेटर 42 वर्ष के पैकियाओ ने फेसबुक पेज पर 14 मिनट के वीडियो में कहा ,‘‘मुक्केबाजी को अलविदा कहते हुए मैं पूरी दुनिया , खासकर अपने देशवासियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मैनी पैकियाओ की हौसलाअफजाई की । अलविदा मुक्केबाजी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरे लिये यह स्वीकार करना मुश्किल था कि बतौर मुक्केबाज मेरा समय पूरा हो गया है ।’’

पैकियाओ ने अपने 26 वर्ष के कैरियर में 72 मुकाबले खेले और 62 जीते , आठ हारे तथा दो ड्रॉ रहे । उन्होंने 12 विश्व खिताब अपने नाम किये ।

अगस्त में वह नेवाडा में हुए डब्ल्यूबीए वेल्टरवेट खिताबी मुकाबले में क्यूबा के युवा मुक्केबाज योर्डेनिस उगास से हार गए थे । दो साल में यह उनकी पहली फाइट थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!