लाइव न्यूज़ :

कोहली और स्मिथ सर्वश्रेष्ठ, उनके आगे निकलकर हैरान हूं : विलियमसन

By भाषा | Updated: December 31, 2020 22:26 IST

Open in App

माउंट मोनगानुई, 31 दिसंबर न्यूजीलैंड के करिश्माई कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और भारतीय कप्तान विराट कोहली से आगे निकलकर शीर्ष पर पहुंचने से हैरान हैं।

विलियमसन (890) को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की 101 रन की जीत के दौरान 129 और 21 रन बनाये जिससे उन्हें 13 रेटिंग अंक मिले जिससे वह साल के आखिर में बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने में सफल रहे।

उन्होंने स्मिथ की जगह ली जो भारत के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में शून्य और आठ रन बनाने के कारण तीसरे स्थान पर खिसक गये। कोहली (879) दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

आईसीसी के ट्विटर हैंडल पर जारी वीडियो में विलियमसन ने कहा, ‘‘ये दोनों खिलाड़ी (विराट कोहली और स्टीव स्मिथ) मुझसे श्रेष्ठ हैं। उन जैसे खिलाड़ियों से आगे निकलना हैरानी भरा और सुखद है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये दो खिलाड़ी हैं जिन्होंने वर्षों से सभी प्रारूपों में खेल को आगे बढ़ाया है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं जो उनके खिलाफ खेला हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!