लाइव न्यूज़ :

आईएसएल के दूसरे चरण का कार्यक्रम जारी किया

By भाषा | Updated: January 2, 2021 18:12 IST

Open in App

मडगांव, दो जनवरी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें सत्र के दूसरे चरण के कार्यक्रम की घोषणा की जिसमें एटीके मोहन बागान और एससी ईस्ट बंगाल के बीच कोलकाता डर्बी का दूसरा चरण 19 फरवरी को खेला जाएगा।

लीग के सातवें सत्र का दूसरा चरण 12 जनवरी को तिलक मैदान स्टेडियम में बेंगलुरू एफसी और नॉर्थईस्ट यूनाईटेड एफसी के बीच मुकाबले से शुरू होगा।

एटीके मोहन बागान की टीम सत्र का अंतिम लीग मुकाबला भी खेलेगी जो मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ 28 फरवरी को होगा।

लीग के बाकी बचे 55 मुकाबलों के दौरान सात दिन रविवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे।

एटीके मोहन बागान की टीम अभी अंक तालिका में शीर्ष पर है जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद मुंबई सिटी एफसी से उसे कड़ी टक्कर मिल रही है।

प्ले आफ और फाइनल के कार्यक्रम और स्थल की घोषणा बाद में की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!