लाइव न्यूज़ :

आईपीएल टाइटल अधिकार हस्तांतरित कर सकता है वीवो, ड्रीम 11 और अनअकेडमी दौड़ में

By भाषा | Updated: February 9, 2021 21:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो इंडियन प्रीमियर लीग में अपने टाइटल प्रायोजन अधिकार हस्तांतरित कर सकता है जिसमें ड्रीम 11 और अनअकेडमी दौड़ में आगे मानी जा रही हैं ।

ड्रीम 11 आईपीएल 2020 का टाइटल प्रायोजक था जिसने 220 करोड़ रूपये में अधिकार खरीदे थे । वीवो ने पांच साल के करार के लिये 440 करोड़ रूपये सालाना का करार किया था ।

समझा जाता है कि भारत और चीन के राजनीतिक संबंधों में तनाव के मद्देनजर वीवो का मानना है कि यह साझेदारी जारी रखना बुद्धिमानी का फैसला नहीं होगा ।

बोर्ड के एक सूत्र ने बताया ,‘‘ यह लगभग तय है कि वीवो का आईपीएल टाइटल प्रायोजन करार आपसी सहमति से खत्म होने जा रहा है । इसे 2020 में निलंबित किया गया था । इसके एक प्रावधान है कि वह अपना बकाया दायित्व नये प्रायोजक को दे सकता है । बोर्ड सैद्धांतिक रूप से तैयार हो जाये तो यह संभव है ।’’

आईपीएल 2022 में नौ या दस टीमें होंगी और समझा जाता है कि नये बोली लगाने वाले को कम से कम तीन साल के टाइटल प्रायोजन अधिकार मिलेंगे ।

सूत्र ने कहा ,‘‘ड्रीम 11 और अनअकैडमी वीवो के सामने प्रस्ताव रखेंगे । अनअकैडमी सहायक प्रायोजक है और वीवो से अधिकार लेने के लिये बड़ी रकम चुकाने को तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट26 गेंद में 52 रन, फरेरा का तूफान, RR ने PBKS को 6 विकेट से रौंदा

क्रिकेटPBKS vs RR: जायसवाल ने जमाया रंग, फरेरा ने किया फिनिश, RR की 6 विकेट से जीत

क्रिकेटRR vs PBKS: डोनोवन फरेरा ओर शुभम दुबे ने आखिरी दो ओवर में पंजाब किंग्स से छीना मैच, राजस्थान रॉयल्स की 6 विकेट से जीत

क्रिकेटPBKS vs RR: मार्कस स्टोइनिस का तूफानी अंदाज़, आखिरी ओवर में जड़े 24 रन, 22 गेंदों में जड़ दिए 62 रन, VIDEO

भारतबॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: आदेश का पालन नहीं हुआ तो उपसंचालक पर कार्रवाई, स्कूल बस नियमों को नजरअंदाज करने वाली स्कूलों को नोटिस जरूरी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!