लाइव न्यूज़ :

आईओए ने ओलंपिक जाने वाले एथलीटों के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य मंत्री को लिखा

By भाषा | Updated: February 9, 2021 20:02 IST

Open in App

... फिलेम दीपक सिंह...

नयी दिल्ली, नौ फरवरी भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि वह तोक्यो ओलंपिक के लिए चुने गये एथलीटों को प्राथमिता के आधार पर टीकाकरण करने पर विचार करें ताकि खेलों के लिए रवाना होने से पहले उन्हें पर्याप्त समय मिल सके।

अब तक 74 भारतीय एथलीटों ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित होने के बाद इन खेलों का आयोजन इस साल 23 जुलाई से आठ अगस्त तक जापान की राजधानी में होगा।

आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने पत्र में लिखा, ‘‘ चूंकि तोक्यो ओलंपिक खेलों के शुरू होने में अभी पांच महीने बाकी हैं, इसलिए एथलीटों और भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिकारियों के लिए टीकाकरण के दो खुराक लगाने को प्राथमिकता के आधार पर विचार करना आवश्यक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम आपके कार्यालय से इस संबंध में तोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय एथलीटों और अधिकारियों के लिए कोविड -19 के टीकाकरण पर विचार करने का अनुरोध करते हैं। हम इसके लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की उम्मीद कर रहे हैं।’’

मेहता ने कहा कि अगर सरकार ऐसा करती है, तो संबंधित राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के साथ समन्वय में आईओए, टीकाकरण की सुविधा दे सकता है क्योंकि एथलीट और अधिकारी देश के अलग-अलग स्थानों पर प्रशिक्षण कर रहे हैं।

उन्होंने जीन फरवरी को लिखे इस पत्र में कहा, ‘‘ हम उम्मीद कर रहे है कि आप हमारे निवेदन को स्वीकार कर एथलीटों और खिलाड़ियों के टीकाकरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देश देंगे ताकि तोक्यो रवाना होने से पहले उनके पास पर्याप्त समय रहे।’’

आईओए महासचिव ने कहा कि भारतीय एथलीटों के 17 खेलों में भाग लेने की उम्मीद है। तोक्यो खेलों में 150 से अधिक एथलीटों के भाग लेने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘ ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिए चयन प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। अब तक 74 एथलीटों ने क्वालीफिकेशन हासिल किया है और हमारा अनुमान है कि इसमें 158 खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।’’

आईओए के मुताबिक कुल 15 निशानेबाज, चार तीरंदाज, 32 हॉकी खिलाड़ी (पुरुष और महिला), चार पहलवान, नौ मुक्केबाज, एक घुड़सवार और पांच व्यक्तिगत ट्रैक एवं फील्ड एथलीट के साथ-साथ चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs RR: मार्कस स्टोइनिस का तूफानी अंदाज़, आखिरी ओवर में जड़े 24 रन, 22 गेंदों में जड़ दिए 62 रन, VIDEO

भारतबॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: आदेश का पालन नहीं हुआ तो उपसंचालक पर कार्रवाई, स्कूल बस नियमों को नजरअंदाज करने वाली स्कूलों को नोटिस जरूरी

भारतWest Bengal Elections 2026: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए शरारती तत्वों द्वारा 'बम' के इस्तेमाल रोकने के लिए NIA तैनात

क्राइम अलर्टबिहार के बेतिया जिले में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची को मक्के की खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!