लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला फुटबॉल टीम मैत्री मैचों के लिए यूएई पहुंची

By भाषा | Updated: September 30, 2021 16:24 IST

Open in App

दुबई, 30 सितंबर भारतीय महिला फुटबॉल टीम शनिवार से यूएई और बहरीन में होने वाले मैत्री मैचों के लिए गुरुवार को यहां पहुंच गई।

भारत में अगले साल होने वाले एएफसी महिला एशियाई कप के लिए टीम की तैयारियों को देखते हुए इन मैत्री मैचों की योजना बनाई गई है।

भारतीय टीम झारखंड सरकार की मदद से जमशेदपुर में शिविर लगाया था।

सहयोगी स्टाफ के साथ भारत की 23 सदस्यीय टीम जमशेदपुर से नयी दिल्ली पहुंची और फिर दुबई के लिए रवाना हुई।

टीम संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ दो अक्टूबर को मैत्री मैच खेलने के बाद चार अक्टूबर को ट्यूनिशिया के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। भारतीय टीम इसके बाद बहरीन रवाना होगी जहां उसे 10 अक्टूबर को मेजबान टीम जबकि 13 अक्टूबर को चीनी ताइपे का सामना करना है।

मुख्य कोच थॉमस डेनेर्बी ने कहा, ‘‘एशिया कप की तैयारी के लिए मैच खेलने का मौका मिलने से लड़कियां उत्साहित हैं। हमने पिछले एक महीने जमशेदपुर में कड़ी ट्रेनिंग की और अब हम कुछ कड़े प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ स्वयं को परखने के लिए तैयार हैं।’’

कप्तान और सेंटर बैक आशालता देवी ने महामारी के बीच शिविर और अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन के लिए अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता है कि अभी स्थिति आसान नहीं है लेकिन एशिया कप की तैयारी के लिए जिस तरह हर चीज का इंतजाम किया गया वह शानदार है।’’

आशालता ने कहा, ‘‘झारखंड सरकार ने शीर्ष सुविधाओं के साथ शिविर का आयोजन किया, कड़ी टीमों के खिलाफ मैचों का कार्यक्रम बनाया गया, हमें काफ समर्थन मिला। सभी लड़कियां इसके लिए आभारी हैं। एशियाई कप के लिए तैयार होने के लिए हम अपने पूरे प्रयास कर रहे हैं।’’

टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: अदिति चौहान, मेबाम लिनथोइंगाम्बी देवी, श्रेया हुड्डा

डिफेंडर: दालिमा छिब्बर, स्वीटी देवी, रितु रानी, आशालता देवी, रंजना चानू, मिशेल कस्तान्हा, मानिसा पन्ना, एस्टम ओराओन

मिडफील्डर: संगीता बास्फोरे, इंदुमति कथिरेसन, संजू, मार्टिना थोमचोम

फारवर्ड: डेंगमेई ग्रेस, अंजू तमांग, संध्या रंगनाथन, सौम्या गोगुलोथ, मनीषा कल्याण, सुमति कुमार, प्यारी शाशा और रेनु।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!