लाइव न्यूज़ :

थामस कप क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क से हारी भारतीय पुरुष टीम

By भाषा | Updated: October 15, 2021 22:12 IST

Open in App

आरहस, 15 अक्टूबर भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम शुक्रवार को यहां क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क से 1-3 से हारकर थामस कप से बाहर हो गयी।

भारत 2010 के बाद पहली बार थामस कप क्वार्टर फाइनल में खेल रहा था लेकिन उसकी तरफ से केवल चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी ही जीत दर्ज कर पायी।

किदांबी श्रीकांत को उनके दुनिया के दूसरे नंबर के प्रतिद्वंद्वी और तोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता विक्टर एक्सेलसन ने 38 मिनट में 21-12, 21-13 से पराजित किया।

चिराग और सात्विक की 10वें नंबर की जोड़ी ने हालांकि किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कारप रासमुसेन को एक घंटे 12 मिनट तक चले मैच में 21-15 17-21 21-18 से हराकर भारत को वापसी दिलायी।

लेकिन एंडर्स एंटोनसेन ने बी साई प्रणीत को दूसरे एकल में 21-8 21-15 से हराकर डेनमार्क को वापसी दिलायी जबकि एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी मैथियास क्रिस्टियनसेन और फ्रेडरिक सोगार्ड से 16-21 9-21 से हार गयी।

भारतीय महिला टीम भी जापान से 0-3 से हारकर उबेर कप से बाहर हो गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!