लाइव न्यूज़ :

Hockey World Cup 2023: ग्रुप डी में दूसरे स्थान पर भारत, क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड से टक्कर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 19, 2023 21:48 IST

India vs Wales, Men's Hockey World Cup 2023: भारत ने गुरुवार को यहां वेल्स को 4-2 से हराकर पूल डी में दूसरा स्थान हासिल कर ‘क्रॉस-ओवर’ मैच के लिये क्वालीफाई किया जिसमें टीम का सामना एफआईएच हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिये न्यूजीलैंड से होगा।

Open in App
ठळक मुद्देआकाशदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। भारत के लिए आकाशदीप सिंह स्टार रहे, जिन्होंने दो गोल दागे।आकाशदीप के अलावा शमशेर सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने एक-एक गोल किया।

India vs Wales, Men's Hockey World Cup 2023: भारत ने राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के पूल डी मैच में वेल्स को 4-2 से हराया। भारत के लिए आकाशदीप सिंह स्टार रहे, जिन्होंने दो गोल दागे। आकाशदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। 

आकाशदीप के अलावा शमशेर सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने एक-एक गोल किया। वेल्स के लिए गैरेथ फर्लांग और जैकब ड्रेपर ने एक-एक गोल किया और भारत को कड़ी चुनौती दी, लेकिन अंत में मेजबान टीम ने बाजी मार ली। भारत अब क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए रविवार को क्रॉसओवर गेम में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।

भारत ने शमशेर सिंह (21वें मिनट) और आकाशदीप सिंह (32वें मिनट) की बदौलत 2-0 से बढ़त बना ली थी लेकिन वेल्स ने दो मिनट के अंदर दो गोल दागकर घरेलू टीम को चौंका दिया। वेल्स के दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर से हुए जिसमें गैरेथ फर्लोंग (42वें मिनट) और जैकब ड्रेपर (44वें मिनट) ने गोल कर अपनी टीम को 2-2 की बराबरी पर पहुंचाया।

आकाशदीप ने 45वें मिनट में शानदार मैदानी गोल कर भारत को बचाया और फिर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। भारत और इंग्लैंड दोनों के तीन तीन मैचों में सात सात अंक रहे। लेकिन इंग्लैंड की टीम बेहतर गोल अंतर की बदौलत पूल डी में शीर्ष पर रही।

इंग्लैंड ने पूल डी के मैच में स्पेन को 4-0 से हराया। इंग्लैंड ने पूल में शीर्ष पर रहकर सीधे क्वार्टर फाइनल के लिये क्वालीफाई किया जबकि भारत और स्पेन क्वार्टरफाइनल के अन्य चार स्थानों के लिये ‘क्रॉस-ओवर’ मैच खेलेंगे।

टॅग्स :हॉकी पुरुष विश्व कप-2023हॉकी इंडियाओड़िसानवीन पटनायकहॉकी वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का

भारतकंकाल ने बता दिया कि ये सिस्टम कंकाल है !

ज़रा हटकेअंधा कानून, गूंगा प्रशासन! ओडिशा में ₹20,000 की पेंशन के लिए शख्स को बैंक ले जाना पड़ा बहन का कंकाल, वीडियो देख पसीज जाएगा आपका दिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!