लाइव न्यूज़ :

मालदीव में खेलों के बुनियादी ढांचे के लिये भारत की चार करोड़ डॉलर की ऋण सहायता की पेशकश

By भाषा | Updated: February 20, 2021 18:20 IST

Open in App

माले, 20 फरवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मालदीव में खेलों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिये शनिवार को चार करोड़ डॉलर की ऋण सहायता की पेशकश की ।

एकुवेनी स्टेडियम में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने खेलों को प्राथमिकता में रखा है और भारत उनके इस प्रयासों में उनके साथ है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मालदीव के लोगों के हितों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिये देश में खेलों के बुनियादी ढांचे में विकास के लिये भारत ने चार करोड़ डॉलर की ऋण सहायता की पेशकश की है ।’’

उन्होंने कहा कि मालदीव में खेलों में अपार प्रतिभा है । उन्होंने कहा ,‘‘भारत एक विश्वस्त और भरोसेमंद साझेदार है ।’’

दो देशों के दौरे के पहले चरण में यहां आये जयशंकर ने स्वास्थ्य और विदेश मंत्री केराफा नसीम को कोरोना के टीके के एक लाख अतिरिक्त डोज भी दिये । वह इसके बाद मॉरीशस जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपहलगाम नरसंहार के एक साल बाद भी नहीं खुले बैसरन वैली, डोनवान घाटी और चंदनवाड़ी, सिर्फ दावे ही दावे बाकी

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

भारतSonamarg: 2026 की पहली तिमाही में सोनमर्ग में पर्यटकों की संख्या 2 लाख के करीब, पहलगाम में एक साल में आने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार

विश्वइजरायल-लेबनान वॉर पर ब्रेक, ट्रंप ने किया ऐलान, 3 हफ्तों के लिए बढ़ा सीजफायर; शांति वार्ता के संकेत

क्राइम अलर्टपाकिस्तानी ISI नेटवर्क पर यूपी एटीएस का प्रहार, दो संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार, साजिश नाकाम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!