लाइव न्यूज़ :

भारत दौरे के लिये न्यूजीलैंड की टीम में पांच स्पिनर, बोल्ट दौरे से हटे

By भाषा | Updated: November 4, 2021 23:49 IST

Open in App

वेलिंगटन, चार नवंबर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) की थकान को देखते हुए भारत के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में नहीं खेलेंगे।

न्यूजीलैंड ने 25 नवंबर से कानपुर में शुरू होने वाले इस दौरे के लिये अपनी 15 सदस्यीय टीम में पांच स्पिनर शामिल किये हैं।

बोल्ट और तेज गेंदबाजी आलराउंडर कोलिन डि ग्रैंडहोम ने दौरे से हटने का फैसला किया क्योंकि वे लंबे समय से बायो बबल में रह रहे हैं।

न्यूजीलैंड ने दौरे के लिये पांच स्पिनर टीम में रखे हैं जिनमें अयाज पटेल, विल सोमरविले और मिशेल सेंटनर की अनुभवी तिकड़ी के अलावा युवा रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स भी शामिल हैं।

श्रृंखला के पहले टेस्ट (कानपुर, 25-29 नवंबर) और दूसरे टेस्ट (मुंबई, 3-7 दिसंबर) में स्थितियां स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल होने की उम्मीद है।

न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है : केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, हेनरी निकोल्स, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, विल सोमरविले, टिम साउदी, रॉस टेलर, विल यंग, नील वैगनर।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!