लाइव न्यूज़ :

फीफा ने 32 टीमों के महिला विश्व कप के कोटे की घोषणा की

By भाषा | Updated: December 25, 2020 16:09 IST

Open in App

ज्यूरिख, 25 दिसंबर (एपी) कोंकाकाफ को 2023 में होने वाले महिला फुटबॉल विश्व कप में चार सीधे कोटे मिलेंगे जबकि क्षेत्र की दो और टीमें दस टीमों के प्लेआफ के जरिये प्रवेश कर सकती हैं ।

अमेरिका, कनाडा और जमैका ने पिछले साल फ्रांस में 24 टीमों के विश्व कप में क्षेत्र की नुमाइंदगी की थी । कोंकाकाफ क्षेत्र में उत्तर और मध्य अमेरिका और कैरेबियाई देश आते हैं ।

फीफा ने गुरूवार को 32 टीमों के टूर्नामेंट के कोटों का ऐलान किया । यूरोप को 11 सीधे कोटे मिलेंगे जबकि एशिया को छह और अफ्रीका को चार कोटा स्थान मिलेंगे । दक्षिण अमेरिका को चार और ओशेनिया को एक कोटा स्थान मिला है ।

आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मेजबान होने के नाते सीधे क्वालीफाई कर चुके हैं । उनके कोटा स्थान उनके परिसंघ को मिले कोटा स्थानों में से लिये गए हैं ।

पिछले महिला विश्व कप में यूरोप की नौ , एशिया की पांच, अफ्रीका और कोंकाकाफ की तीन, दक्षिण अमेरिका की दो , ओशेनिया की एक और कोंकाकाफ . कोनमेबोल प्लेआफ की विजेता टीमों ने भाग लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'अगर धोनी नहीं होते तो आज संजू सैमसन भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज होते': MI के खिलाफ 54 बॉल में नाबाद शतक जड़ने के बाद बोले नेटिजन्स

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटसैमसन का जलवा, 54 गेंदों में 101*, CSK ने मुंबई के सामने खड़ा किया 207 रन

क्राइम अलर्टमटका किंग की जमीन बेचकर ठगी, समद की कथित पत्नी पर FIR, विवाद गरमाने की आशंका

भारतलोकमत की दिल्लीवासियों को सौगात, शुक्र को कैलाश खेर की लाइव ‘महफिल’, दिग्गज गायक ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!