लाइव न्यूज़ :

एफसी गोवा एएफसी चैंपियन्स लीग ग्रुप चरण में पदार्पण के लिए तैयार

By भाषा | Updated: April 13, 2021 16:32 IST

Open in App

मडगांव, 13 अप्रैल भारत में यहां बुधवार से पहली बार एएफसी चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होगा और महाद्वीप की शीर्ष क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता के ग्रुप चरण में देश से एफसी गोवा ही एकमात्र टीम हिस्सा लेगी।

एफसी गोवा की टीम बुधवार को कतर के अल-रेयान एससी से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भिड़ेगी और मुख्य कोच जुआन फेरांडो को उम्मीद है कि टीम घरेलू हालत में खेलने का फायदा उठा पाएगी।

महाद्वीप की इस सबसे प्रतिष्ठित क्लब प्रतियोगिता में इंडियन सुपर लीग 2019-20 के चैंपियन एफसी गोवा को ईरान के पर्सिपोलिस, अल-रेयान और यूएई के अल-वाहदा के साथ ग्रुप ई में रखा गया है।

पेरिस सेंट जर्मेन के पूर्व मैनेजर लॉरेंट ब्लैंक के मार्गदर्शन में खेल रही अल-रेयान की टीम के खिलाफ भारतीय टीम की राह आसान नहीं होगी।

अल-रेयान के पास एफसी पोर्टो के पूर्व स्टार यासिन ब्राहिमी और आइवरी कोस्ट के योहान बोली जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं।

पर्सिपोलिस और अल वाहदा की मजबूत टीमों की चुनौती से पार पाना भी एफसी गोवा के लिए आसान नहीं होगा।

लीग में पदार्पण से पहले फेरांडो ने एशिया के कुछ सबसे बड़े खिलाड़ियों के खिलाफ अपने खिलाड़ियों को मिले खेलने के मौके जीवन में एक बार मिलने वाला मौका बताया।

एफसी गोवा ने 2019-20 सत्र में आईएसएल विनर्स लीग शील्ड जीतकर 2021 एएफसी चैंपियन्स लीग के ग्रुप चरण में क्वालीफाई किया। यह पहली बार है जब भारत की कोई टीम प्रतियोगिता के इस चरण में खेल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!