लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रॉनिक तरीके से हो सकते हैं चुनाव, निश्चित कार्यक्रम दें : अदालत ने बीएफआई से कहा

By भाषा | Updated: December 23, 2020 13:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के चुनाव इलेक्ट्रॉनिक तरीके से हो सकते हैं और इस संबंध में महासंघ को आठ जनवरी 2021 तक चुनाव का निश्चित कार्यक्रम भी तैयार करने का निर्देश दिया ।

न्यायमूर्ति जयंत नाथ ने उत्तर प्रदेश अमैच्योर मुक्केबाजी संघ की याचिका पर 18 दिसंबर को यह निर्देश दिया । प्रदेश संघ ने बीएफआई को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार या 31 दिसंबर से पहले कभी भी चुनाव संपन्न कराने का निर्देश देने का अनुरोध किया था ।

अदालत ने केंद्र और बीएफआई को नोटिस भेजकर इस मामले पर उनका पक्ष भी जानना चाहा है ।

अदालत ने यह भी कहा कि बीएफआई 24 दिसंबर को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये आम सभा की आपात बैठक बुलाने को तैयार है जिसमें कार्यकारी परिषद के सदस्यों का कार्यकाल तीन से छह महीने के लिये बढाया जायेगा लेकिन साथ ही यह दावा भी कर रहा है कि इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म के जरिये चुनाव कराना संभव नहीं है ।

अदालत ने कहा ,‘‘ कई संघ इलेक्ट्रॉनिक तरीके से ही चुनाव करा रहे हैं ।’’

अदालत ने यह भी कहा कि 24 दिसंबर को होने वाली बैठक में लिया गया कोई भी फैसला उसके अगले आदेश पर निर्भर करेगा ।

मामले की अगली सुनवाई आठ जनवरी 2021 को होगी ।

बीएफआई महासचिव के वकील ने सुनवाई के दौरान कहा कि कोरोना महामारी के कारण चुनाव स्थगित करने की कोई जरूरत नहीं है । बीएफआई अध्यक्ष ने महामारी का हवाला देकर चुनाव स्थगित करने की सूचना दी थी जिसके बाद संघ ने अदालत की शरण ली । प्रदेश संघ ने यह भी आरोप लगाया कि अध्यक्ष पद के लिये किसी के नामांकन भरने के कारण चुनाव स्थगित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा- 'वह भले ही भाजपा के मुख्यमंत्री हों, लेकिन संघ के तो कार्यकर्ता नहीं हैं'

भारतड्रोन और रडार तकनीक में नवाचार का मौका, वायुसेना ने मेहर बाबा प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण के लिए पंजीकरण किया आरंभ

भारतराघव चड्ढा की बग़ावत के बाद AAP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पंजाब 7 बाग़ी सांसदों को कभी माफ़ नहीं करेगा'

भारतVIDEO: चुनाव के बाद फिर खून-खराबा होगा!, अधीर रंजन का बड़ा बयान...

भारतराघव चड्ढा का दावा: AAP के दो-तिहाई राज्यसभा सांसद BJP में शामिल हो रहे हैं, यहाँ देखें बाग़ी नेताओं की पूरी सूची

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!