लाइव न्यूज़ :

दिव्यांश पंवार ने सीनियर और जूनियर दोनों एयर राइफल राष्ट्रीय खिताब जीते

By भाषा | Updated: December 10, 2021 19:28 IST

Open in App

भोपाल, 10 दिसंबर पूर्व नंबर एक निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार ने शुक्रवार को यहां एमपी शूटिंग (निशानेबाजी) अकादमी में फाइनल में 250 का शानदार स्कोर बनाकर पुरूष 10 मीटर एयर राइफल राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में लगातार दो खिताब जीते।

महाराष्ट्र के रूद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल 249.3 अंक से दूसरे स्थान पर रहे जबकि असम के ह्दय हजारिका ने 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता की राइफल स्पर्धाओं में 228.2 अंक से कांस्य पदक जीता।

पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रिकार्ड 768 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया।

राजस्थान के निशानेबाज ने 63वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तरह जूनियर पुरूष प्रतियोगिता जीतकर दिन में दो खिताब अपने नाम किये।

उन्होंने जूनियर फाइनल में 252.2 अंक से पहला स्थान हासिल किया था जबकि रूद्रांक्ष ने 251.2 अंक से इसमें भी रजत पदक जीता। दिल्ली के पार्थ मखिजा 229.9 अंक से तीसरे स्थान पर रहे।

पटियाला में मध्यप्रदेश के आकाश कुशवाहा और प्रगति दुबे ने मिश्रित टीम ट्रैप स्पर्धा जीती। आकाश ने हरियाणा के लक्ष्य श्योराण और प्रगति ने भावना चौधरी को हराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!