लाइव न्यूज़ :

ऑफ स्पिनर शिवांक वशिष्ट के पांच विकेट से दिल्ली ने उत्तराखंड को हराया

By भाषा | Updated: November 4, 2021 20:05 IST

Open in App

रोहतक, चार नवंबर ऑफ स्पिनर शिवांक वशिष्ठ ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 19 रन देकर पांच विकेट लिये जिससे दिल्ली ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में गुरुवार को यहां उत्तराखंड को 35 रन से हराया।

दिल्ली ने ग्रुप ई के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 121 रन बनाये। उसकी तरफ से हिम्मत सिंह ने 34 गेंदों पर 35 और कप्तान प्रदीप सांगवान ने 21 गेंदों पर 25 रन बनाये।

इसके जवाब में उत्तराखंड की टीम 18 ओवर में 86 रन पर सिमट गयी।

एक अन्य मैच में हैदराबाद ने सौराष्ट्र को दो विकेट से हराया। सौराष्ट्र ने आलराउंडर प्रेरक मांकड़ की 46 गेंदों पर 71 रन और कप्तान जयदेव उनादकट की 32 गेंदों पर नाबाद 58 रन की तूफानी पारियों की मदद से आठ विकेट पर 173 रन बनाये। मोहम्मद सिराज ने 38 रन देकर तीन विकेट लिये।

इसके जवाब में हैदराबाद ने तीन गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर दिया। उसकी तरफ से तन्मय अग्रवाल ने 55 रन बनाये।

उत्तर प्रदेश ने एक अन्य मैच में चंडीगढ़ को 22 रन से हराया। उत्तर प्रदेश ने कर्ण शर्मा (60) और रिंकू सिंह (57) के अर्धशतकों से चार विकेट पर 165 रन बनाये और इसके बाद चंडीगढ़ को पांच विकेट पर 143 रन पर रोक दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!