लाइव न्यूज़ :

दीप्ति शर्मा का अर्धशतक, भारत के डिनर तक सात विकेट पर 359 रन

By भाषा | Updated: October 2, 2021 13:09 IST

Open in App

गोल्ड कोस्ट, दो अक्टूबर दीप्ति शर्मा के अर्धशतक से भारतीय टीम ने शनिवार को यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ बारिश से प्रभावित दिन-रात्रि महिला टेस्ट के तीसरे दिन डिनर तक सात विकेट पर 359 रन बना लिये।

भारत ने कैरारा ओवल में पांच विकेट पर 276 रन के स्कोर से खेलना शुरू किया। दूसरे दिन बारिश और बिजली गरजने से खेल जल्दी खत्म हो गया था जिससे तीसरे दिन का पहला सत्र लंबा रहा जिसमें भारत ने 83 रन बनाकर तानिया भाटिया और पूजा वस्त्राकर के विकेट गंवाये।

तानिया ने 75 गेंद में 22 रन बनाये जबकि वस्त्राकर केवल 13 रन ही बना सकीं।

डिनर ब्रेक तक दीप्ति शर्मा 58 रन बनाकर खेल रही थीं।

तानिया के आउट होने से दीप्ति और उनके बीच छठे विकेट के लिये 45 रन की साझेदारी का अंत हुआ।

भारतीय टीम ने तेजी से रन जुटाने के बजाय धीमी गति से रन बनाये जिससे ऐसा लग रहा है कि दोनों टीमें नतीजे के बजाय ड्रा से संतुष्ट रहना चाहेंगी क्योंकि खराब मौसम के कारण मैच का काफी खेल खराब हो गया।

तानिया और दीप्ति ने इस 45 रन की साझेदारी के लिये 28 से ज्यादा ओवर तक बल्लेबाजी की।

स्टेला कैंपबेल ने तानिया का विकेट झटका जो उनका पहला टेस्ट विकेट भी है। यह कैच विकेट के पीछे एलिसा हीली ने लपका।

भारतीय टीम ने हालांकि ज्यादा विकेट नहीं गंवाये लेकिन बल्लेबाजों ने सपाट दिख रही पिच पर लूज गेंदों का फायदा नहीं उठाया।

दीप्ति ने 12 रन से दिन की शुरुआत की थी, उन्होंने 148 गेंद में पांच चौकों की मदद से अपना दूसरा टेस्ट अर्धशतक पूरा किया।

एलिस पैरी ने टीम को एक और झटका पूजा वस्त्राकर के रूप में दिया जो गली में बेथ मूनी को कैच देकर आउट हुईं।

यह पैरी का 300वां अंतरराष्ट्रीय विकेट था।

दीप्ति ने भी साथ ही टेस्ट में अपने पिछले 54 रन के सर्वश्रेष्ठ स्कोर को पार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!