लाइव न्यूज़ :

जमशेदपुर के खिलाफ चेन्नइयिन की कोशिश प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने पर

By भाषा | Updated: February 9, 2021 18:56 IST

Open in App

बम्बोलिम, नौ फरवरी पूर्व चैम्पियन चेन्नइयिन एफसी के लिए प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदों को बनाये रखने के लिए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के अगले मुकाबले में जमशेदपुर एफसी को हराना होगा।

मौजूदा सत्र में चेन्नइयिन की सबसे बड़ी कमजोरी गोल नहीं कर पाने की है। उसने अपना पिछला मुकाबला भी बेंगलुरु से गोलरहित ड्रा खेला। यह मौजूदा सत्र में नौवां मौका है जब टीम गोल करने में नाकाम रही।

चेन्नइयिन तालिका में चौथे स्थान पर काबिज टीम से छह अंक दूर है और लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी संभावना को बरकरार रखने के लिए उसे अपने बचे हुए सभी मुकाबले जीतने होंगे।

कोच कसाबा लाजलो ने कहा कि उनकी टीम अंत तक इसके लिए संघर्ष करेगी।

लाजलो ने कहा, ‘‘ हमें अब भी उम्मीद है और हम शीर्ष चार में पहुंचने के अपने लक्ष्य से दूर नहीं है। अभी भी संभावना है। अगला मैच न केवल जमशेदपुर के लिए महत्वपूर्ण होगा बल्कि अन्य टीमों के लिए भी महत्वपूर्ण होगा।’’

कोच ने कहा, ‘‘ हम जानते हैं कि हम मैच जीतने में सक्षम हैं। लेकिन हमें अपने मौकों को बेहतर तरीके से भुनाने की जरूरत है। हमें अपने खिलाड़ियों पर विश्वास है।’’

इस बीच, जमशेदपुर अपने प्रतिद्वंद्वी चेन्नइयिन से एक स्थान आगे है और उसके एक अंक भी ज्यादा है।

जमशेदपुर के कोच ओवेन कॉयले ने कहा, ‘‘ चेन्नइयिन एक मजबूत टीम है। उन्होंने कई मौके बनाए हैं, लेकिन वे उसे भुना नहीं पाए। हम अगले मैच को कप फाइनल की तरह ले सकते हैं क्योंकि हमें अंक हासिल करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

कारोबारMP Cabinet: छात्रवृत्ति 1550 से बढ़कर 10000 प्रतिमाह, चिकित्सा शिक्षा, आंगनवाड़ी एवं सिंचाई योजना के लिए 490 करोड़, मोहन कैबिनेट के फैसले

क्रिकेट'बोलने दो यार!': दिल्ली के एक स्कूल में भाषण के दौरान छात्रों के हंगामे के बीच बेबस नज़र आए विराट कोहली | VIDEO

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: बीजेपी ने 9900 से अधिक सीटों में से 6672 सीटें जीतीं, कांग्रेस और आप साफ?

क्राइम अलर्टShillong Honeymoon Murder: इंदौर की सोनम रघुवंशी को पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में जमानत मिली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!