लाइव न्यूज़ :

चेन्नईयिन एफसी का सामना हैदराबाद एफसी में

By भाषा | Updated: January 3, 2021 17:44 IST

Open in App

बेम्बोलिम (गोवा), तीन जनवरी दो बार की चैम्पियन चेन्नईयिन एफसी की टीम सोमवार को यहां जीएमसी स्टेडियम में हैदराबाद एफसी के खिलाफ होने वाले इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच में जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी।

सातवें स्थान पर मौजूद चेन्नईयिन एफसी की टीम लगातार दो ड्रॉ के बाद इस मुकाबले में उतरेगी। हैदराबाद की टीम आठवें स्थान पर है।

चेन्नईयिन एफसी की टीम को अब तक खराब फिनिशिंग का खामियाजा भुगतना पड़ा है जिससे कोच कसाबा लाजलो खुश नहीं होंगे। टीम ने अब तक दो जीत दर्ज की हैं जबकि दो मुकाबले गंवाए हैं। टीम के चार मुकाबले ड्रॉ रहे।

टीम को हालांकि मिडफील्डर और कप्तान राफेल क्राइवेलारो की कमी खलेगी जो एटीके मोहान बागान के खिलाफ टीम के पिछले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।

लाजलो ने हालांकि कहा कि पुर्तगाल के स्ट्राइकर इस्मा चोट के बाद टीम में वापसी के लिए तैयार हैं जो टीम के लिए अच्छी खबर है।

क्राइवेलारो की गैरमौजूदगी में टीम को लालियानजुआला चांगटे और मिडफील्डर अनिरूद्ध थापा से काफी उम्मीदें होंगी।

दूसरी तरफ अच्छी शुरुआत के बाद हैदराबाद की टीम ने लय गंवा दी है। टीम ने अपने पिछले तीन मैच गंवाए हैं और आठवें स्थान पर खिसक गई है।

हैदराबाद टीम के लिए रक्षा पंक्ति का खराब प्रदर्शन चिंता का विषय है और टीम को उम्मीद होगी कि सोमवार को उसके खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!