लाइव न्यूज़ :

चेल्सी और वेस्ट हैम जीत से शीर्ष पांच में

By भाषा | Updated: February 16, 2021 10:06 IST

Open in App

लंदन, 16 फरवरी (एपी) चेल्सी और वेस्ट हैम ने अपने अपने मैच जीतकर इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में शीर्ष पांच में स्थान बनाकर चैंपियन्स लीग के लिये क्वालीफाई करने की अपनी कवायद जारी रखी।

चेल्सी ने न्यूकास्टल को 2-0 से जबकि वेस्ट हैम ने शैफील्ड यूनाईटेड को 3-0 से हराया। इन दोनों टीमों के अब 24 मैचों में समान 42 अंक हैं लेकिन चेल्सी गोल अंतर के कारण चौथे स्थान पर है। दोनों टीमें शीर्ष पर काबिज मैनचेस्टर सिटी से 11 अंक पीछे हैं।

चेल्सी ने अपने दोनों गोल पहले हाफ में किये और इसे आखिर तक बरकरार रखा। ओलिवर गिरोड ने 31वें मिनट में टीम को बढ़त दिलायी जबकि टिमो वर्नर ने 39वें मिनट में उसे दोगुना किया।

इससे पहले वेस्ट हैम और शैफील्ड यूनाईटेड का मैच शुरू में संघर्षपूर्ण रहा। डेकलान राइस ने 41वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके वेस्ट हैम को बढ़त दिलायी। इसान डियोप और रेयान फ्रेडरिक्स ने दूसरे हाफ में गोल करके टीम की जीत सुनिश्चित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट26 गेंद में 52 रन, फरेरा का तूफान, RR ने PBKS को 6 विकेट से रौंदा

क्रिकेटPBKS vs RR: जायसवाल ने जमाया रंग, फरेरा ने किया फिनिश, RR की 6 विकेट से जीत

क्रिकेटRR vs PBKS: डोनोवन फरेरा ओर शुभम दुबे ने आखिरी दो ओवर में पंजाब किंग्स से छीना मैच, राजस्थान रॉयल्स की 6 विकेट से जीत

क्रिकेटPBKS vs RR: मार्कस स्टोइनिस का तूफानी अंदाज़, आखिरी ओवर में जड़े 24 रन, 22 गेंदों में जड़ दिए 62 रन, VIDEO

भारतबॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: आदेश का पालन नहीं हुआ तो उपसंचालक पर कार्रवाई, स्कूल बस नियमों को नजरअंदाज करने वाली स्कूलों को नोटिस जरूरी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!