लाइव न्यूज़ :

एटीके मोहन बागान के सामने नार्थईस्ट युनाइटेड की चुनौती

By भाषा | Updated: January 2, 2021 19:16 IST

Open in App

मडगांव, दो जनवरी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र के कैलेंडर वर्ष (2020) का समापन तालिका में शीर्ष करने वाली एटीके मोहन बागान की टीम रविवार को यहां के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नॉर्थईस्ट युनाइटेड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश इस क्रम को बरकरार रखने की होगी।

एटीके मोहन बागान के बाद मुम्बई सिटी दूसरे नंबर है और उसके एटीके से एक ही अंक कम है। कोच एंटोनियो लोपेज हबास की टीम का डिफेंस मजबूत है, लेकिन ज्यादा से ज्यादा गोल करने के लिए उसके स्ट्राइकरों को दमखम दिखाना होगा क्योंकि टीम ने पिछले चार मैचों में केवल तीन ही गोल किए हैं।

एटीके मोहन बागान को अपने पिछले मैच में चेन्नइयिन एफसी से गोलरहित ड्रॉ खेलना पड़ा था। इसके बावजूद हबास इसे लेकर चिंतित नहीं हैं।

हबास ने कहा, “मुझे चिंता तब होगी जब हमारे पास गोल करने के मौके नहीं होंगे। फुटबॉल में, आप एक पल में गोल कर सकते हैं। इस खेल में 90 मिनट तक परिस्थितियां अलग-अलग होती हैं।”

एटीकेएमबी के स्ट्राइक रॉय कृष्णा का जादू इस सीजन में अब तक सिर चढ़कर बोल रहा है। कृष्णा ने एटीकेएमबी की पांच जीत में से चार में गोल किए हैं। हबास का हालांकि मानना है कि गोल करने की जिम्मेदारी किसी एक पर नहीं बल्कि यह सामूहिक जिम्मेदारी है।

दूसरी तरफ, नॉर्थईस्ट की टीम सत्र की शानदार शुरुआत करने के बाद लय गंवा बैठी और टीम को पिछले चार मैचों में एक भी जीत नहीं मिली है। कोच गेरार्ड नुस इस बात से अगवत हैं कि एटीके मोहनबागान की चुनौती का सामना करना मुश्किल है।

नुस ने कहा, ‘‘एटीके मोहन बागान सबसे मुश्किल टीमों में से एक हैं और इसमें कोई संदेह नहीं है। हमें पता था कि वे शीर्ष पर होंगे क्योंकि उनके पास वास्तव में अद्भुत खिलाड़ी हैं। वे वर्षों से लगातार अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने कई खिलाड़ियों को बनाए रखा, जिससे इस तरह से टूर्नामेंट में मदद मिलती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!