लाइव न्यूज़ :

कैरोलिना मारिन विश्व चैम्पियनशिप से हटी

By भाषा | Updated: December 10, 2021 18:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर तीन बार की चैम्पियन बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन की प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिता में वापसी में और देरी होगी क्योंकि उन्होंने घुटने की चोट के ठीक नहीं होने के कारण विश्व चैम्पियनशिप से हटने का फैसला किया है।

रियो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता ने स्विस ओपन के दौरान लगी चोट के कारण इस साल आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप से हटने का फैसला किया था।

मारिन (28 वर्ष) ने स्पेन के हुलेवा में शुरू होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में वापसी की योजना बनायी थी।

स्पेन की मारिन ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किये गये वीडियो में कहा, ‘‘मैंने सत्र की वास्तव में अच्छी शुरूआत की थी, मैंने पांच में से चार टूर्नामेंट जीते थे। मैं आत्मविश्वास से भरी थी और शारीरिक रूप से काफी अच्छा महसूस कर रही थी लेकिन एक गलत मूवमेंट ने मेरा घुटना पूरी तरह से तोड़ दिया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मानसिक रूप से काफी मुश्किल हो रही है, मेरी प्राथमिकता हमेशा ही स्वास्थ्य रहना है। इसलिये मेरी टीम और मैंने फैसला किया कि हुलेवा विश्व चैम्पियनशिप में नहीं खेलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!