लाइव न्यूज़ :

बेरिंगटन का अर्धशतक, स्कॉटलैंड ने पापुआ न्यू गिनी को 166 रन का लक्ष्य दिया

By भाषा | Updated: October 19, 2021 17:40 IST

Open in App

अल अमेरात, 19 अक्टूबर रिची बेरिंगटन के अर्धशतक से स्कॉटलैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के पहले दौर के ग्रुप बी मैच में मंगलवार को यहां पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) के खिलाफ नौ विकेट पर 165 रन बनाए।

बेरिंगटन ने 49 गेंद में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 70 रन की पारी खेलने के अलावा मैथ्यू क्रॉस (45) के साथ तीसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी करके स्कॉटलैंड के चुनौतीपूर्ण स्कोर की नींव रखी। क्रॉस ने 36 गेंद का सामना करते हुए दो चौके और इतने ही छक्के मारे।

पीएनजी की ओर से बायें हाथ के तेज गेंदबाज काबुआ मोरिया ने 31 रन देकर चार जबकि तेज गेंदबाज चाड सोपर ने 24 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने चौथे ओवर तक ही दोनों सलामी बल्लेबाजों जॉर्ज मुन्से (15) और कप्तान काइल कोएटजर (06) के विकेट गंवा दिए।

कोएटजर को मोरिया ने बोल्ड किया। मुन्से अच्छी लय में दिख रहे थे। उन्होंने नोसेइना पोकाना पर चौके से खाता खोला और फिर चार्ल्स अमिनी पर भी लगातार दो चौके मारे। मुन्से हालांकि अमिनी के अगले ओवर में गेंद को हवा में लहराकर लेगा सेइका को कैच दे बैठे।

बेरिंगटन और क्रॉस ने इसके बाद पारी को संवारा। दोनों ने पावर प्ले में टीम का स्कोर दो विकेट पर 37 रन तक पहुंचाया।

बेरिंगटन ने सेइका पर पारी का पहला छक्का जड़ा और फिर अमिनी पर चौके के साथ आठवें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया।

क्रॉस ने धीमी शुरुआत के बाद अमिनी पर छक्का जड़ा और फिर पोकाना की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़कर 13वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।

अताई ने 15वें ओवर में क्रॉस को अमिनी के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। क्रॉस ने 36 गेंद का सामना करते हुए दो चौके और दो छक्के मारे।

बेरिंगटन ने मोरिया पर चौके के साथ 37 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और फिर अगले ओवर में सोपर पर अपना तीसरा छक्का जड़ा।

सोपर ने 19वें ओवर में कैलम मैकलियोड (10) और बेरिंगटन को आउट किया जबकि मोरिया के अंतिम ओवर में तीन विकेट गिरे जिससे स्कॉटलैंड की टीम अंतिम तीन ओवर में 19 रन ही बना सकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!