लाइव न्यूज़ :

बेनसिच, मार्टिनकोवा, रयबाकिना, टीचमैन और सकारी अगले दौर में

By भाषा | Updated: September 24, 2021 11:26 IST

Open in App

ओस्ट्रावा (चेक गणराज्य), 24 सितंबर (एपी) स्विट्जरलैंड की तीसरी वरीयता प्राप्त बेलिंडा बेनसिच ने स्पेन की सारा सोरिबेस टोर्मो को 6-2, 6-3 से हराकर ओस्ट्रावा ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

उनका अगला मुकाबला एस्टोनिया की एनेट कोंटावीट से होगा।

वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली चेक गणराज्य की टेरेजा मार्टिनकोवा ने रूस की पांचवीं वरीयता प्राप्त अनास्तासिया पावलुचेनकोवा को 7-6 (5), 7-6 (6) से उलटफेर का शिकार बनाकर इस इंडोर हार्डकोर्ट टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

मार्टिनकोवा का सामना अब यूनान की चौथी वरीयता प्राप्त मारिया सकारी से होगा, जिन्होंने लाटविया की येलेना ओस्टापेंको को 6-4, 6-2 से पराजित किया।

कजाखस्तान की सातवीं वरीयता प्राप्त एलेना रयबाकिना ने पोलैंड की मैग्डा लिनेट को 6-3, 2-6, 6-1 से हराकर वर्ष के अपने छठे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। उन्हें अब पोलैंड की शीर्ष वरीयता प्राप्त इगा स्वीतयाक का सामना करना है।

स्विट्जरलैंड के जिल टीचमैन ने अमेरिका की एलिसन रिस्के को 6-3, 1-6, 6-4 से हराया। उनका अगला मुकाबला चेक गणराज्य की दूसरी वरीयता प्राप्त पेत्रा क्वितोवा से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonamarg: 2026 की पहली तिमाही में सोनमर्ग में पर्यटकों की संख्या 2 लाख के करीब, पहलगाम में एक साल में आने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार

विश्वइजरायल-लेबनान वॉर पर ब्रेक, ट्रंप ने किया ऐलान, 3 हफ्तों के लिए बढ़ा सीजफायर; शांति वार्ता के संकेत

क्राइम अलर्टपाकिस्तानी ISI नेटवर्क पर यूपी एटीएस का प्रहार, दो संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार, साजिश नाकाम

क्राइम अलर्ट'गलती हो गई...', दिल्ली कोर्ट में राहुल मीणा का कबूलनामा, IRS अफसर की बेटी के रेप और हत्या मामले में जांच जारी

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!