लाइव न्यूज़ :

बीलफेल्ड ने बायर्न म्यूनिख को बराबरी पर रोका

By भाषा | Updated: February 16, 2021 10:39 IST

Open in App

बर्लिन, 16 फरवरी (एपी) बायर्न म्यूनिख की कतर से लौटने के बाद जर्मन फुटबॉल लीग बुंदेसलीगा में वापसी अनुकूल नहीं रही और उसे दूसरी डिवीजन से शीर्ष लीग में जगह बनाने वाले आर्मिनिया बीलफेल्ड ने 3-3 से ड्रा पर रोक दिया।

बायर्न की स्थिति यह थी वह एक समय दो गोल से पीछे चल रहा था लेकिन राबर्ट लेवानडोवस्की, कोरेन्टिन टोलिसो और अल्फांसो डेविस ने गोल करके अपनी टीम को हार से बचाया। इससे चार दिन पहले ही बायर्न ने कतर में क्लब विश्व कप जीता था।

बीलफेल्ड का चौथा गोल अगर वीडियो समीक्षा प्रणाली (वीएआर) के कारण स्थगित नहीं किया जाता तो वह जीत दर्ज करके दूसरी डिवीजन में खिसकने के खतरे से बाहर निकल जाता।

बीलफेल्ड की तरफ से माइकल व्लाप, आलमोस पाइपर और क्रिस्टियन गेबर ने गोल किये।

बायर्न बुंदेसलीगा में शीर्ष पर है। उसके 21 मैचों में 49 अंक हैं और वह दूसरे नंबर की टीम आरबी लिपजिग से पांच अंक आगे है। बीलफेल्ड के 20 मैचों में 18 अंक हैं और वह 18 टीमों की लीग में 16वें स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट26 गेंद में 52 रन, फरेरा का तूफान, RR ने PBKS को 6 विकेट से रौंदा

क्रिकेटPBKS vs RR: जायसवाल ने जमाया रंग, फरेरा ने किया फिनिश, RR की 6 विकेट से जीत

क्रिकेटRR vs PBKS: डोनोवन फरेरा ओर शुभम दुबे ने आखिरी दो ओवर में पंजाब किंग्स से छीना मैच, राजस्थान रॉयल्स की 6 विकेट से जीत

क्रिकेटPBKS vs RR: मार्कस स्टोइनिस का तूफानी अंदाज़, आखिरी ओवर में जड़े 24 रन, 22 गेंदों में जड़ दिए 62 रन, VIDEO

भारतबॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: आदेश का पालन नहीं हुआ तो उपसंचालक पर कार्रवाई, स्कूल बस नियमों को नजरअंदाज करने वाली स्कूलों को नोटिस जरूरी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!