लाइव न्यूज़ :

बायर्न म्यूनिख महिला चैंपियन्स लीग के सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: April 2, 2021 10:57 IST

Open in App

मालमो (स्वीडन), दो अप्रैल (एपी) बायर्न म्यूनिख ने स्वीडन के क्लब रोसेनगार्ड को 1-0 से हराकर महिला चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनायी जहां उसका मुकाबला चेल्सी से होगा।

लिया शूलर ने 22वें मिनट में कारोलिन सिमोन के क्रास पर हेडर से गोल किया। इस तरह से बायर्न ने क्वार्टर फाइनल चरण के दो मैचों में कुल 4-0 के योग से जीत हासिल की।

बार्सिलोना पहले ही मैनचेस्टर सिटी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। यह स्पेनिश क्लब अंतिम चार में लियोन और पेरिस सेंट जर्मेन के बीच 18 अप्रैल को होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगा। लियोन ने क्वार्टर फाइनल के पहले चरण का मैच 1-0 से जीता था।

चेल्सी ने दो बार के चैंपियन वोल्फ्सबर्ग को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। फाइनल 16 मई को स्वीडन के गोटेनबर्ग में खेला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!