लाइव न्यूज़ :

फिर से एफआईएच अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे बत्रा

By भाषा | Updated: February 20, 2021 18:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 फरवरी अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने मई में होने वाले चुनाव में फिर अध्यक्ष पद के लिये खड़े होने का फैसला किया है ।

बत्रा 2016 में एफआईएच अध्यक्ष बने थे । उन्होंने 18 फरवरी को एफआईएच कांग्रेस को भेजे पत्र में दोबारा चुनाव लड़ने की पुष्टि की है ।

उन्होंने लिखा ,‘‘ 2016 में आपने मुझे एफआईएच का 12वां अध्यक्ष चुना था । पिछले चार साल में मैने एफआईएच के लक्ष्य पाने की पूरी कोशिश की है जिसमें दुनिया भर में हॉकी का विकास शामिल है । ’’

उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले पांच साल का अनुभव, आपसे मिली हौसलाअफजाई और मेरी प्रतिबद्धता की वजह से मैं दोबारा अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिये उपलब्ध हूं ।’’

बत्रा भारतीय ओलंपिक संघ के भी अध्यक्ष हैं और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य भी हैं ।

एफआईएच कांग्रेस यहां मई में होनी है लेकिन इसे आनलाइन होने की संभावना अधिक है । यह कांग्रेस पिछले साल ही होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दी गई थी ।

अध्यक्ष पद के लिये नामांकन 12 फरवरी को खुले हैं और 12 मार्च को नामांकन की अंतिम तिथि है । अगला अध्यक्ष 2024 तक पद पर रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonamarg: 2026 की पहली तिमाही में सोनमर्ग में पर्यटकों की संख्या 2 लाख के करीब, पहलगाम में एक साल में आने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार

विश्वइजरायल-लेबनान वॉर पर ब्रेक, ट्रंप ने किया ऐलान, 3 हफ्तों के लिए बढ़ा सीजफायर; शांति वार्ता के संकेत

क्राइम अलर्टपाकिस्तानी ISI नेटवर्क पर यूपी एटीएस का प्रहार, दो संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार, साजिश नाकाम

क्राइम अलर्ट'गलती हो गई...', दिल्ली कोर्ट में राहुल मीणा का कबूलनामा, IRS अफसर की बेटी के रेप और हत्या मामले में जांच जारी

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!