लाइव न्यूज़ :

बार्टी बनी डब्ल्यूटीए की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

By भाषा | Updated: December 8, 2021 12:19 IST

Open in App

सेंट पीटर्सबर्ग, आठ दिसंबर (एपी) विंबलडन चैंपियन और विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी ऐश बार्टी को दूसरी बार डब्ल्यूटीए की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

बारबोरा क्रेजसिकोवा को सबसे अच्छा सुधार करने वाली खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने कैटरीना सिनियाकोवा के साथ मंगलवार को वर्ष की युगल टीम का पुरस्कार भी साझा किया।

क्रेजसिकोवा 2000 के बाद पहली महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने फ्रेंच ओपन में एकल और युगल का खिताब जीता था।

एम्मा रादुकानू को वर्ष की नवोदित खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने 18 वर्ष की उम्र में यूएस ओपन का खिताब जीता। वह पहली खिलाड़ी हैं जिन्होंने क्वालीफाईंग दौर से आगे बढ़कर ग्रैंडस्लैम खिताब जीता।

कार्ला सुआरेज नवारो को वर्ष में शानदार वापसी करने वाली खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।

बार्टी को 2019 में भी डब्ल्यूटीए की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। इस सत्र में उन्होंने विंबलडन के अलावा कुल पांच खिताब जीते और लगातार तीसरे सत्र में वर्ष के आखिर में नंबर एक खिलाड़ी रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!