लाइव न्यूज़ :

बेंगलोर ने 10 से 15 रन ज्यादा बना लिए: पंत

By भाषा | Updated: April 27, 2021 23:48 IST

Open in App

अहमदाबाद, 27 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ एक रन की हार के बाद कहा कि उन्होंने विरोधी टीम को संभवत: 10 से 15 रन ज्यादा बनाने दिए।

एबी डिविलियर्स ने 42 गेंद में पांच छक्कों और तीन चौकों से नाबाद 75 रन की पारी खेली जिससे बेंगलोर की टीम ने पांच विकेट पर 171 रन बनाए। उनके अलावा रजत पाटीदार (31) और ग्लेन मैक्सवेल (25) ने भी उपयोगी पारियां खेली।

इसके जवाब में दिल्ली की टीम शिमरोन हेटमायर (25 गेंद, नाबाद 53, चार छक्के, दो चौके) के तूफानी अर्धशतक और कप्तान ऋषभ पंत (48 गेंद में नाबाद 58, छह चौके) के साथ उनकी 7.2 ओवर में 78 रन की अटूट साझेदारी के बावजूद 20 ओवर में चार विकेट पर 170 रन ही बना सकी।

पंत ने मैच के बाद कहा, ‘‘काफी निराश महसूस कर रहा हूं। मुझे लगता है कि इस विकेट पर उन्होंने 10 से 15 रन ज्यादा बना लिए। हेटी (शिमरोन हेटमायर) ने शानदार पारी खेली और उनकी बदौलत हम इतने करीब पहुंच पाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब हमें 14 या 16 रन बनाने थे तो हम योजना बना रहे थे कि जो भी स्ट्राइक पर होगा वह रन बनाने की कोशिश करेगा।’’

डिविलियर्स ने बेंगलोर की पारी के अंतिम ओवर में मार्कस स्टोइनिस पर तीन छक्के सहित 23 रन बटोरे। पंत ने अंतिम ओवर स्टोइनिस को देने के फैसले का बचाव किया।

उन्होंने कहा, ‘‘स्पिनरों को उतनी मदद नहीं मिल रही थी जितनी हमने सोची थी और यही कारण है कि मैंने अंतिम ओवर स्टोइनिस से कराने का फैसला किया। सभी मैचों से सकारात्मक पक्ष लेना अच्छा होता है, एक युवा टीम के रूप में हम प्रत्येक दिन सुधार करना चाहते हैं।’’

बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने भी माना कि इस पिच पर 160-165 रन का स्कोर प्रतिस्पर्धी था लेकिन उनकी टीम ने कुछ गल्तियां की जिससे मुकाबला काफी करीबी रहा।

कोहली ने कहा, ‘‘30 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद डिविलियर्स ने शानदार पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल और रजत पाटीदार ने भी उपयोगी पारियां खेली। इस पिच पर 160-165 रन का स्कोर प्रतिस्पर्धी था और हम 10 रन अधिक बनाने में सफल रहे। हमने हालांकि क्षेत्ररक्षण में काफ गल्तियां की और हेटमायर ने अंत में काफी अच्छी पारी खेली जिससे मैच काफी करीबी बन गया लेकिन अधिकांश समय हम मैच में हावी रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट युद्ध के असर के बावजूद ट्यूलिप गार्डन में इस साल 30 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने लगाई हाजिरी

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!