लाइव न्यूज़ :

चीन से ड्रा खेलकर आस्ट्रेलिया विश्व कप के लिये सीधे क्वालीफाई करने की दौड़ में पिछड़ा

By भाषा | Updated: November 17, 2021 12:25 IST

Open in App

सियोल, 17 नवंबर आस्ट्रेलिया की अगले साल कतर में होने वाले विश्व कप फुटबॉल के लिये सीधे क्वालीफाई करने की उम्मीदों को तब करारा झटका लगा जब चीन ने उसे 1-1 से ड्रा पर रोककर ग्रुप में तीसरे स्थान पर धकेल दिया।

आस्ट्रेलियाई टीम माइकल ड्यूक के पहले हाफ के गोल से तीन मैचों में अपनी पहली जीत दर्ज करने की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन चीन को मैच समाप्त होने से 20 मिनट पहले पेनल्टी मिली जिसे वू लेई ने गोल में बदलकर मैच ड्रा करा दिया।

लगातार पांचवीं बार विश्व कप में जगह बनाने की कवायद में लगा आस्ट्रेलिया इस ड्रा से छह मैचों में 11 अंक लेकर ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर खिसक गया है। वह जापान से एक अंक पीछे है जिसने ओमान को 1-0 से हराया।

सऊदी अरब ग्रुप बी में 16 अंकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। उसने आखिरी स्थान की टीम वियतनाम को 1-0 से हराकर छठी बार विश्व कप में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को पंख लगाये।

छह टीमों के ग्रुप से केवल दो टीमें ही अगले साल नवंबर में कतर में होने वाले विश्व कप में जगह बनाएंगी। दोनों ग्रुप की तीसरे स्थान की टीमें प्लेऑफ में खेलेंगी जिसका विजेता एक अन्य महाद्वीपीय परिसंघ की टीम से भिड़ेगा।

इस बीच ग्रुप ए में ईरान और दक्षिण कोरिया ने शीर्ष दो पर अपनी जगह मजबूत की। ईरान ने सीरिया को 3-0 से हराकर अपने अंकों की संख्या 16 पर पहुंचायी।

दक्षिण कोरिया ने भी इराक को 3-0 से पराजित किया। उसके अब 14 अंक हो गये हैं। इससे वह लगातार 10वीं बार विश्व कप में जगह बनाने के करीब पहुंच गया है।

दक्षिण कोरिया तीसरे स्थान की टीम संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आठ अंक आगे है। यूएई ने एक अन्य मैच में लेबनान को 1-0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!