लाइव न्यूज़ :

एटलेटिको ने आसान जीत से बार्सिलोना को दिया झटका

By भाषा | Updated: October 3, 2021 10:26 IST

Open in App

बार्सिलोना, तीन अक्टूबर (एपी) बार्सिलोना का लियोनेल मेस्सी के बिना संघर्ष जारी है और इस शीर्ष टीम को स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में शनिवार को मौजूदा चैंपियन एटलेटिको मैड्रिड से 2-0 से हार का सामना करना पड़ा।

लुई सुआरेज और थामस लेमार ने एक दूसरे के लिये गोल बनाये जिससे एटलेटिको को जीत दर्ज करने में कोई परेशानी नहीं हुई।

मेस्सी के बार्सिलोना छोड़ने के बाद टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही जिससे मुख्य कोच रोनाल्ड कोमैन को हटाये जाने की चर्चा थी लेकिन क्लब के अध्यक्ष जोआन लैपोर्टा ने एटलेटिको के खिलाफ मैच से पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि परिणाम कुछ भी रहे कोच को नहीं हटाया जाएगा।

एटलेटिको इस जीत से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। उसके भी अब रीयाल मैड्रिड के समान 17 अंक हैं। रीयाल ने हालांकि एक मैच कम खेला है। बार्सिलोना इन दोनों टीमों से पांच अंक पीछे है और अभी वह तालिका में नौवें स्थान पर चल रहा है।

अन्य मैचों में ओसासुना ने रायो वालेकानो को 1-0 से जबकि मार्लोका ने लेवांटे को इसी अंतर से हराया। कैडिज और वेलेंसिया का मैच गोलरहित बराबर छूटा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!