लाइव न्यूज़ :

आसिफ अली, वीसे और शाकिब आईसीसी महीने के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के पुरस्कार के लिये नामित

By भाषा | Updated: November 4, 2021 15:32 IST

Open in App

दुबई, चार नवंबर पाकिस्तान के आक्रामक बल्लेबाज आसिफ अली , बांग्लादेश के हरफनमौला शाकिब अल हसन और नामीबिया के डेविड वीसे को अक्टूबर के लिये आईसीसी महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया है ।

महिला वर्ग में आयरलैंड की हरफनमौला लौरा डेलानी और बल्लेबाज गैरी लुईस के साथ जिम्बाब्वे की कप्तान और हरफनमौला मैरी अन मुसोंडा को नामांकन मिला है ।

आसिफ अली ने न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 गेंद में 27 रन बनाये और अफगानिस्तान के खिलाफ अगले मैच में 19वें ओवर में चार छक्के लगाये ।

शाकिब अल असन ने पिछले महीने छह टी20 मैच खेले लेकिन चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए । उन्होंने 109 . 16 की औसत से 131 रन बनाये और 11 विकेट भी लिये ।

नामीबिया के हरफनमौला वीसे ने आठ टी20 मैच खेलकर 162 रन बनाये और सात विकेट लिये ।उनके शानदार प्रदर्शन से नामीबिया सुपर 12 चरण में जगह बनाने में कामयाब रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!