लाइव न्यूज़ :

अश्विन और मोर्गन की मैदान पर तकरार ने फिर खेल भावना को लेकर बहस शुरू की

By भाषा | Updated: September 28, 2021 21:49 IST

Open in App

शारजाह, 28 सितंबर कोलकाता नाइट राइडर्स के सीनियर खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को खुशी है कि उन्होंने मंगलवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले के दौरान नाराज रविचंद्रन अश्विन और खिन्न इयोग मोर्गन के बीच मैदान पर तीखी तकरार के बाद मामले को शांत करने में भूमिका निभाई।

नाइट राइडर्स ने दिल्ली को कम स्कोर वाले मैच में तीन विकेट से हराया लेकिन समस्या उस समय शुरू हुई जब कोलकाता के क्षेत्ररक्षक राहुल त्रिपाठी ने थ्रो फेंकी और गेंद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत से टकराकर दूर चली गई। अश्विन ने इसके बाद अतिरिक्त रन चुराने का प्रयास किया।

कार्तिक ने खुलासा किया कि उनके कप्तान मोर्गन को लगा कि यह ‘खेल भावना’ के अंतर्गत नहीं था और टिम साउथी की गेंद पर जब अश्विन आउट हुए तो उन्होंने उसे यह बात कही। मैदान से बाहर जा रहे नाराज अश्विन इसके बाद रुक गए और उन्हें नाइट राइडर्स के कप्तान ओर आते देखा गया। कार्तिक इसके बाद दोनों के बीच में आ गए और उन्होंने तमिलनाडु टीम के अपने साथी से आग्रह किया कि वह मैदान से चले जाएं।

कार्तिक ने दिल्ली के खिलाफ तीन विकेट की जीत के बाद कहा, ‘‘मुझे पता है कि जब राहुल त्रिपाठी ने थ्रो किया और गेंद ऋषभ पंत के शरीर से लगकर दूर चली गई तो अश्विन ने रन की मांग की और उन्होंने रन लेना शुरू कर दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मोर्गन को यह पसंद आया। मुझे लगता है कि वह उम्मीद करता है कि अगर गेंद बल्लेबाज या बल्ले से लगती है तो वह खेल भावना में रन नहीं लेगा। यह काफी रोचक विषय है, इस पर मेरा अपना नजरिया है। ’’

कार्तिक ने कहा, ‘‘लेकिन फिलहाल मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि मुझे खुशी है कि मैंने मामला शांत करने में भूमिका निभाई और अब चीजें ठीक हो गई हैं।’’

दिल्ली के कप्तान पंत ने इस मामले को अधिक तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि यह खेल का हिस्सा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह खेल का हिस्सा है क्योंकि दोनों टीमें मैच जीतने का प्रयास कर रही थीं इसलिए कुछ होना था। जो भी खेल के लिए अच्छा है वह मुझे लगता है कि खेल भावना के तहत है।’’

पंत ने साथ ही कहा कि किसी को भी इस तरह की बहस को अधिक तवज्जो नहीं देनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘आखिर में ऐश और मोर्गन दोनों अपनी टीमों के लिए मैच जीतने की कोशिश कर रहे थे और उनके बीच कुछ संवादहीनता थी।’’

पंत ने कहा कि पृथ्वी साव लगभग 80 प्रतिशत फिट हैं और संभवत: अगले मुकाबले में खेलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!