लाइव न्यूज़ :

अर्जेंटीना और बार्सीलोना के दिग्गज फुटबॉलर मैस्केरानो से संन्यास की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 16, 2020 18:06 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स, 16 नवंबर अर्जेंटीना और बार्सीलोना के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर जेवियर मैस्केरानो ने 17 साल के शानदार करियर के बाद खेल से संन्यास की घोषणा की ।

इस 36 साल के खिलाड़ी ने घरेलू टीम ‘रिवर प्लेट’ के साथ 2003 में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने रविवार को अपनी मौजूदा सुपरलीगा टीम एस्टुडियंटेस की अर्जेंटिनोस जूनियर्स के खिलाफ लीग मैच में 0-1 की हार के बाद यह घोषणा की।

मैस्केरानो ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैंने अपने पेशे को शत प्रतिशत जीया है, मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। आज मुझे लगा कि इसे जारी रखने में मुझे परेशानी हो रही है। मैं खुद को अर्जेटीना वापस लाने वाले एस्टुडियंटेस का अनादर नहीं करना चाहता था।’’

मैस्केरानो ने कहा कि उन्होंने संन्यास का फैसला परिणामों कारण नहीं बल्कि प्रेरणा की कमी के कारण लिया है।

उन्होंने दक्षिण अमेरिका और यूरोप के कई क्लबों का प्रतिनिधित्व किया जिसमें बार्सीलोना के साथ उनका करियर सबसे सफल रहा। बार्सीलोना के साथ उन्होंने आठ साल में ला लीगा के पांच और चैम्पियन्स लीग के दो खिताबों के साथ कुल 19 ट्राफियां जीती।

वह 2014 फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली अर्जेंटीना की टीम के अहम सदस्य थे। अर्जेंटीना के लिए उन्होंने सबसे ज्यादा 147 मैच खेले है जिसमें चार विश्व कप और पांच कोपा अमेरिका टूर्नामेंट शामिल है।

वह 2004 और 2008 में ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली अर्जेंटीना टीम के सदस्य भी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!