लाइव न्यूज़ :

सिल्वर श्रेणी में खिसकने से खफा कामरान ने पीएसएल से नाम वापिस लिया

By भाषा | Updated: December 13, 2021 11:32 IST

Open in App

कराची, 13 दिसंबर पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में सिल्वर श्रेणी में खिसकाये जाने के बाद पीएसएल 2022 सत्र से नाम वापिस ले लिया है ।

कामरान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि वह 27 जनवरी से कराची में शुरू हो रहे पीएसएल के सातवें सत्र में खेलना नहीं चाहते ।

पीएसएल के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज कामरान को पहले प्लेटिनम से गोल्ड श्रेणी में और फिर सिल्वर श्रेणी में डाल दिया गया ।

कामरान ने कहा ,‘‘ मैने पीएसएल में पेशावर के लिये लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है । मैने निचली श्रेणी में खिसकाये जाने का विरोध भाी किया था ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘मुझे छोड़ दीजिये क्योंकि मैं इस वर्ग में नहीं खेलूंगा । यह वर्ग युवाओं के लिये है । चूंकि मैं पिछले छह सत्र से उनके (पेशावर जाल्मी) साथ खेल रहा हूं तो मुझे इस आधार पर उनकी हमदर्दी नहीं चाहिये ।’’

कामरान के छोटे भाई उमर ने भी वापसी की है जिन्हें क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने खरीदा है। उन्हें 12 महीने का प्रतिबंध झेलना पड़ा क्योंकि उन्होंने पीएसएल के पांचवें सत्र में स्पॉट फिक्सिंग के लिये सटोरियों द्वारा संपर्क किये जाने की जानकारी नहीं दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!