लाइव न्यूज़ :

एआईबीए का अंतरराष्ट्रीय सैन्य खेल परिषद के साथ समझौता

By भाषा | Updated: May 28, 2021 10:50 IST

Open in App

लुसाने, 28 मई अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने अंतरराष्ट्रीय सैन्य खेल परिषद (सीआईएसएम) के साथ आपसी सहयोग के लिये समझौता किया है जिसके तहत ये दोनों संस्थाएं संयुक्त अभ्यास शिविरों का आयोजन करने के साथ एक अकादमी भी स्थापित करेंगे।

आपसी सहयोग के इस समझौते में एक संग्रहालय खोलने की योजना भी शामिल है।

सीआईएसएम के अध्यक्ष कर्नल हर्व पिसीरिलो ने एआईबीए के साथ जारी संयुक्त बयान में कहा, '' यह हमारे और पूरे सैन्य जगत के लिये ऐतिहा​सिक क्षण है। मुक्केबाजी से सेना में हम सभी को आगे बढ़ने में मदद मिलती है, यह प्रत्येक सैनिक के अभ्यास का हिस्सा है।''

उन्होंने कहा, ''मुक्केबाजी एक जीवनशैली है, यह दुनिया भर में युवा पी​ढ़ी के बीच लोकप्रिय है। सीआईएसएम ने हमेशा इसके विकास पर ध्यान दिया और इस साल हम मास्को में 58वीं सैन्य विश्व चैंपियनशिप का आयोजन करेंगे।''

एआईबीए अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने भी उनकी बातों का समर्थन किया।

उन्होंने कहा, ''सीआईएसएम एक बड़ा और महत्वपूर्ण संगठन है। मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि सेना में मुक्केबाजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमलयालम एक्टर संतोष नायर का निधन, सड़क हादसे का हुए शिकार; पत्नी घायल

भारततमिलनाडु में किसकी बनेगी सरकार? विजय का राजनीति में सुपरहिट डेब्यू; बहुमत से दूर TVK का क्या प्लान

विश्वअमेरिका के दावों की खुली पोल; होर्मुज जलडमरूमध्य में 5 नागरिकों की मौत से ईरान में भारी आक्रोश

भारतJammu-Kashmir: सोनमर्ग और पहलगाम में जल्द शुरू होगी राफ्टिंग, जानें पूरी जानकारी

भारतBhabanipur Election Result 2026: मुख्यमंत्री रहते हुए भी क्यों हारीं ममता बनर्जी? वो 10 वजहें जिन्होंने बदल दिया बंगाल का सियासी मंजर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!