लाइव न्यूज़ :

आडवाणी, मेहता और लक्ष्मण ने दो-दो जीत दर्ज की

By भाषा | Updated: October 18, 2021 20:07 IST

Open in App

मुंबई, 18 अक्टूबर राष्ट्रीय चैंपियन आदित्य मेहता और पंकज आडवाणी सहित भारत के तीन क्यू खिलाड़ियों ने सोमवार को यहां जीएससी विश्व स्नूकर क्वालीफायर्स के अपने शुरुआती दो राउंड रोबिन ‘वाइ’ कैंप (पहला चरण) मैचों में लगातार जीत दर्ज की।

यह क्वालीफायर बीएसएफआई (भारतीय स्नूकर एवं बिलियर्ड्स महासंघ) का राष्ट्रीय चयन टूर्नामेंट है।

यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार मेहता ने पहले फ्रेम में 94 के शानदार ब्रेक के साथ शुरुआत करते हुए आरएसपीबी के नीरज कुमार को 4-0 (114-14, 60-53, 67-22, 61-09) से हराया। उन्होंने दूसरे मुकाबले में तेलंगाना के हिमांशु जैन को करीबी मैच में 4-3 से शिकस्त दी।

चौबीस विश्व खिताब जीतने वाले आडवाणी ने पहले मैच में हिमांशु को 4-2 (91-17, 67-73, 66-61, 37-68, 101-36, 83-06) से हराने के बाद नीरज कुमार को 4-0 (77-40, 117-00, 83-13, 59-46) से हराया।

पीएसपीबी के लक्ष्मण रावत ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पीएसपीबी के ही ध्वज हारिया को 4-1 (74-00, 116-00, 63-00, 14-61, 71-00) से हराने के बाद रेलवे के पुष्पेंद्र सिंह को 4-2 (44-59, 86-42, 65-64, 10-77, 79-8, 76-53) से शिकस्त दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!