लाइव न्यूज़ :

इब्राहिमोविच के शानदार प्रदर्शन से एसी मिलान ने रोमा को हराया

By भाषा | Updated: November 1, 2021 16:57 IST

Open in App

रोम, एक नवंबर (एपी) ज्लाटन इब्राहिमोविच के शानदार प्रदर्शन की बदौलत एसी मिलान ने सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को यहां रोमा को 2-1 से हराया।

तीन अक्टूबर को 40 बरस के हुए स्वीडन के दिग्गज इब्राहिमोविच ने एक गोल दागने के अलावा पेनल्टी का मौका भी बनाया जिस पर एसी मिलान ने दूसरा गोल किया।

खेल में एक घंटा पूरा होने के आसपास बदले गए इब्राहिमोविच ने लगातार मौके बनाए और आफ साइड नियम तथा वीडियो सहायक रैफरी (वीएआर) के कारण उनके कई प्रयास विफल रहे।

इब्राहिमोविच ने 25वें मिनट में एसी मिलान को बढ़त दिलाई जबकि फ्रेंक केसी ने 57वें मिनट में पेनल्टी पर टीम की ओर से दूसरा गोल किया।

रोमा की ओर से एकमात्र गोल दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में स्टीफन अल शारावी ने किया।

इस जीत से एसी मिलान के शीर्ष पर चल रहे नेपोली के समान 31 अंक हो गए हैं। बेहतर गोल अंतर के कारण नेपोली की टीम शीर्ष पर है।

नेपोली ने पियोत्र जीलिंस्की के गोल की बदौलत ग्रिगोरिस कास्तानोस को 1-0 से हराया।

जोकिम कोरिया के दूसरे हाफ में आठ मिनट के भीतर दागे दो गोल की मदद से गत चैंपियन इंटर मिलान ने उडिनेस को 2-0 से हराया जबकि दुसान व्लाहोविच की हैट्रिक की बदौलत फायोरेंटिना ने स्पेजिया को 3-0 से शिकस्त दी।

जिनोआ ने वेनेजिया से गोल रहित ड्रॉ खेला जबकि एंपोली ने अंतिम मिनटों में दो गोल की बदौलत सासुओलो को 2-1 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!