लाइव न्यूज़ :

पटियाला और बेंगलुरू साइ केंद्रों में 30 कोविड-19 पॉजिटिव मामले, ओलंपिक जाने वाला कोई खिलाड़ी नहीं

By भाषा | Updated: March 31, 2021 18:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने बुधवार को कहा कि पटियाला और बेंगलुरू के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रो में कराये गये 741 एहतियाती परीक्षण में विभिन्न स्पर्धाओं से 30 खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ कोविड-19 पॉजिटिव आये हैं।

हालांकि दोनों केंद्रों पर कोविड-19 मामलों में तोक्यो ओलंपिक दल के साथ जाने वाला कोई एथलीट शामिल नहीं है।

साइ के एक सूत्र ने पुष्टि की कि भारतीय पुरूष मुक्केबाजी के मुख्य कोच सीए कुटप्पा और शॉट पुट कोच मोहिंदर सिंह ढिल्लों उनमें शामिल हैं जिन्हों हाल में हुए परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है।

बाद में साइ ने एक बयान भी जारी किया जिसमें बताया गया कि पटियाला में 313 और बेंगलुरू में 428 परीक्षण कराये गये। पटियाला में 26 पॉजिटिव मामले मिले जबकि बेंगलुरू में इनकी संख्या चार है।

साइ ने बयान में कहा, ‘‘ओलंपिक दल के एथलीटों, कोचों और सहयोगी स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए साइ ने पटियाला और बेंगलुरू में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रो में एहतियातन आरटी-पीसीआर परीक्षण कराये। आज मिली रिपोर्ट में पता चला कि दोनों केंद्रों से ओलंपिक दल के साथ जाने वाले सभी एथलीट कोविड-19 नेगेटिव हैं। ’’

पता चला है कि पटियाला में 26 मामलों में 16 खिलाड़ी और बाकी सहयोगी स्टाफ हैं।

साइ सूत्र ने कहा कि इन 16 पॉजिटिव मामलों में 10 मुक्केबाज और छह ट्रैक एवं फील्ड एथलीट हैं।

बेंगलुरू में पैदल चाल स्पर्धा के एक कोच पॉजिटिव आये हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अच्छी चीज यह है कि वे ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ी नहीं हैं। इन पॉजिटव आये एथलीटों को पृथकवास में रखा गया है और पूरे परिसर को सैनिटाइज किया गया है। ’’

साइ सूत्र ने यह भी पुष्टि की कि दोनों केंद्रों में पॉजिटिव मामलों से ओलंपिक दल के खिलाड़ियों की तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ट्रेनिंग निलंबित करने का कोई सवाल ही नहीं है। कोविड-19 पॉजिटिव मामलों को साइ परिसर में अलग से पृथकवास में रखा गया है और उन्हें कोई गंभीर परेशानी नहीं है। ’’

एनआईएस में मुख्यत: ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले मुक्केबाज, ट्रैक एवं फील्ड एथलीट और भारोत्तोलकों के अलावा अन्य स्पर्धाओं के एथलीट भी रहते हैं।

हालांकि सभी भारोत्तोलक वायरस की जांच में नेगेटिव आये हैं।

जिन मुक्केबाजों को पॉजिटिव पाया गया है, उनमें एशियाई रजत पदक विजेता दीपक कुमार और इंडिया ओपन के स्वर्ण पदक विजेता संजीत शामिल हैं।

एक अन्य सूत्र ने कहा, ‘‘अभी कुछ और रिपोर्ट का इंतजार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!