लाइव न्यूज़ :

National Girl Child Day : ''बेटी को मत समझो भार, ये तो है जीवन का आधार'', बालिका दिवस पर सेंड करें ये 8 जबरदस्त SMS, Messages, Quotes

By उस्मान | Published: January 24, 2020 11:52 AM

Open in App

भारत में हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day) मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य समाज में लड़कियों के महत्व को बढ़ावा देना है। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने साल 2008 में इस दिवस को मनाने के फैसला किया था। राष्ट्रीय बालिका दिवस देश में लड़कियों और उनसे जुड़े मुद्दों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण आदि के बारे में जागरूकता फैलाता है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास

राष्ट्रीय बालिका दिवस पहली बार 2008 में महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली विषमताओं को उजागर करना है, जिसमें बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा के महत्व, स्वास्थ्य और पोषण सहित जागरूकता को बढ़ावा देना है। आजकल लैंगिक भेदभाव भी एक बड़ी समस्या है जिसका सामना लड़कियों या महिलाओं को जीवन भर करना पड़ता है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस सही मायनों में लड़कियों के अधिकारों और समानता की भावना को लोगों के दिल में जगाने का एक खास अवसर प्रदान करता है। इस खास अवसर पर आप भी लड़कियों को खास होने का एहसास दिलाएं और इन शानदार हिंदी वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, वॉलपेपर्स, जीआईएफ इमेजेस, फोटो एसएमएस को भेजकर राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं दें।

1) बेटी को मत समझो भार।ये तो है जीवन का आधार।।राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं

2) अलख जगाएं बेटी बचाएं।भ्रूण हत्या का कलंक मिटाएं।।राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं

3) आपकी लालसा है बेकार।बिन बेटी के न चले संसार।।राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं

4) बेटी हैं कुदरत का उपहार, जीने का इसको दो अधिकार।बेटी को मरवाओगे तो दुल्हन कहा से लाओगे।।माँ चाहिए…. पत्नी चाहिए…. बहन चाहिए…. फिर बेटी क्यों नहीं चाहिए ?

5) टी तो है जग की जननी, हमें रक्षा अब इसकी करनी।कन्या संतान बचानी है, भ्रूण हत्या मिटानी है।।बेटी कुदरत का है उपहार, इसको जीने का दो अधिकार!!

6) लक्ष्मी का वरदान है बेटी, धरती पर भगवन है बेटी।अश्लीलता को दूर भगाओ, अपनी बेटियों को बचाओ।।अगर बेटा शान है तोह बेटी आन है!!

7) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ।समाज को प्रगति के रास्ते ले जाओ।।जिस घर में होता बेटी का सम्मान।वह घर होता स्वर्ग समान।।

8) राष्ट्र को प्रगति के रास्ते हो ले जाना।नारी को बराबरी का दर्जा होगा देना।।

बेटी है स्वर्ग की सीढ़ी, वह पढ़ेगी।तो बढ़ेगी अगली पीढ़ी।।

टॅग्स :बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE Scholarship 2023: सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति के लिए अभी करें आवेदन, 31 अक्टूबर है लास्ट डेट

विश्वInternational Girl Child Day 2023: आज है अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस, जानें आज का दिन क्यों है इतना खास

ज़रा हटकेश्रीनगरः 10 वर्षीय बालिका प्रियांशी को सलाम!, तेंदुए से न केवल अपनी जान बचाई, बल्कि छोटे भाई प्रिंस को भी चंगुल से निकालने में सफल रही, जानें

भारतब्लॉग: लड़कियों की शिक्षा पर ग्रामीण क्षेत्र से सकारात्मक संकेत

विश्वतालिबान ने रमजान के महीने के दौरान संगीत बजाने के आरोप में रेडियो स्टेशन को बंद किया, महिलाओं द्वारा संचालित था स्टेशन

फील गुड अधिक खबरें

फील गुड1200 रुपये की नौकरी छोड़ी, अब चलाती हैं 9800 करोड़ की कंपनी, जानिए कौन है यह सुपरवुमन

फील गुडरांची के फिल्मकार अनुज कुमार की फिल्म 'चेरो' और 'बथुड़ी' ऑनलाइन हुई लॉन्च

फील गुडरॉकी पॉल: भारतीय फैशन इंफ्लुएंसर का अनूठा व्यक्तित्व

फील गुडमजदूरों के बच्चों को शिक्षा के पंख देती और उनकी अँधेरी जिंदगी में रंग भरती शिक्षिका सरस्वती पद्मनाभन

फील गुडनोएडा के युवा लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर कार्तिकेय चौहान की सफलता की कहानी