लाइव न्यूज़ :

वोट का जोशः हाथी पर चढ़ कर मतदान केंद्र पहुंचे, लोगों ने ली सेल्फी

By भाषा | Updated: October 22, 2019 19:04 IST

जलगांव के व्यापारी आनंद मराठे हाथी पर सवार होकर वोट डालने आये थे। उनके आते ही मतदान केंद्र पर मौजूद मतदाताओं के बीच हाथी को देखने के लिए कौतुहल पैदा हो गया। उनमें से कई लोगों ने हाथी और मराठे के साथ सेल्फी ली।

Open in App
ठळक मुद्देमराठे ने हाथी को मतदान केंद्र के बाहर बांधा था जो वाहन निषेध क्षेत्र था। मतदान केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए व्यवस्था को बनाये रखने में मुश्किल हुई।

महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रदेश के जलगांव जिले के एक व्यापारी मताधिकार का इस्तेमाल करने हाथी पर चढ़ कर सोमवार को मतदान केंद्र पर पहुंचे थे।

जलगांव के व्यापारी आनंद मराठे हाथी पर सवार होकर वोट डालने आये थे। उनके आते ही मतदान केंद्र पर मौजूद मतदाताओं के बीच हाथी को देखने के लिए कौतुहल पैदा हो गया। उनमें से कई लोगों ने हाथी और मराठे के साथ सेल्फी ली। मतदान केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए व्यवस्था को बनाये रखने में मुश्किल हुई क्योंकि मराठे ने हाथी को मतदान केंद्र के बाहर बांधा था जो वाहन निषेध क्षेत्र था।

वह खुद मतदान के लिए अंदर गए थे। मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद मराठे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मत के महत्व के बारे में मतदाताओं के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए मैं हाथी पर सवार होकर यहां आया था।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019चुनाव आयोगदेवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारतरॉयल एनफील्ड से विधानसभा पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील, कांग्रेस ने कहा- प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो चुकी थी

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग