लाइव न्यूज़ :

शिवसेना के नाराज सांसद संजय जाधव ने उद्धव ठाकरे को दिया इस्तीफा, चिट्ठी में छलका दर्द

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 27, 2020 08:23 IST

महाराष्ट्र में शिवसेना और एनसीपी के बीच जिलों के पदों को लेकर लगातार खींचतान सामने आती रहती है। यही वजह है कि संजय जाधव ने खुलेआम मोर्चा खोल दिया और एनसीपी पर आरोप लगाए।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के परभणी निर्वाचन क्षेत्र से सांसद शिवसेना संजय जाधव ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जाधव जिंतुर कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) के गैर-सरकारी प्रशासक की नियुक्ति से नाखुश थे।

महाराष्ट्र के परभणी निर्वाचन क्षेत्र से सांसद शिवसेना संजय जाधव ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह जिंतुर कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) के गैर-सरकारी प्रशासक की नियुक्ति से नाखुश थे। उन्होंने अपना इस्तीफा शिवसेना प्रमुख व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सौंप दिया है। इस बीच उन्होंने अपनी चिट्ठी में कहा है कि वह शिवसेना कार्यकर्ताओं के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं, जिसकी वजह से यह कदम उठाना पड़ा है।

संजय जाधव ने चिट्ठी में लिखा, 'अगर मैं अपने क्षेत्र के शिवसेना कार्यकर्ताओं के साथ न्याय करने में असमर्थ हूं तो मुझे पार्टी का सांसद होने का कोई अधिकार नहीं है। मैं पिछले 8-10 महीनों से जिंतुर नगरपालिका के प्रशासक की नियुक्ति मामले को देख रहा हूं। अब एनसीपी के एक व्यक्ति को गैर-सरकारी प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया। यह शिवसेना के कार्यकर्ताओं का अपमान है।

जाधव ने लिखा 'जिले के बीजेपी, कांग्रेस और एनसीपी के कई जनप्रतिनिधि शिवसेना में आना चाहते हैं, लेकिन जब मैं अपने मौजूदा पार्टी कार्यकर्ताओं को न्याय नहीं दिला पा रहा हूं तो दूसरे दलों से आने वाले कार्यकर्ताओं को कैसे न्याय दिला सकूंगा? मैं बालासाहब ठाकरे का शिवसैनिक हूं। अगर कार्यकर्ता को न्याय नही दे पाऊंगा तो मेरा सांसद का पद क्या काम का?'

महाराष्ट्र में शिवसेना और एनसीपी के बीच जिलों के पदों को लेकर लगातार खींचतान सामने आती रहती है। यही वजह है कि संजय जाधव ने खुलेआम मोर्चा खोल दिया और एनसीपी पर आरोप लगाए। हालांकि इस मामले पर अभी तक न तो शिवसेना और न ही एनसीपी ने कोई टिप्पणी की है। सांसद संजय जाधव कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के लिए सलाहकार समिति के भी सदस्य हैं।

टॅग्स :शिव सेनाउद्धव ठाकरेराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग