लाइव न्यूज़ :

आदित्य ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उद्धव ठाकरे का जवाब, 'ये सिर्फ शुरुआत है'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 5, 2019 11:08 IST

Aaditya Thackeray: शिवेसना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बेटे आदित्य ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा है कि ये तो अभी सिर्फ शुरुआत है

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने कहा कि आदित्य ने अभी राजनीति में कदम रखा भर हैठाकरे परिवार के चुनाव लड़ने वाले पहले सदस्य बने आदित्य ने वर्ली से किया नामांकन

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ये कहते हुए आदित्य ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने को लेकर जारी अटकलों को शांत करने की कोशिश की इस युवा नेता ने अभी-अभी राजनीति में कदम रखा है। 

उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को अपने बगल में बैठे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के सामने आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री के तौर पर पेश करने के दावे पर कहा, 'राजनीति में पहले कदम का मतलब ये नहीं होता कि आपको मुख्यमंत्री बनना पड़ेगा। उन्होंने अभी राजनीति में प्रवेश ही किया है, ये सिर्फ शुरुआत है।'

फड़नवीस ने जताई आदित्य ठाकरे की बड़ी जीत की उम्मीद

पहले ही बीजेपी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित हो चुके देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि आदित्य ठाकरे चुनावों में भारी अंतर से जीत हासिल करेंगे और हम उन्हें अपने साथ विधानसभा में देखेंगे।'

उद्धव ठाकरे के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए फड़नवीस ने कहा, शिवसेना और बीजेपी और अन्य पार्टियों की महायुति को आगामी चुनावों में अभूतपूर्ण जीत हासिल होगी।

आदित्य बने चुनाव लड़ने वाले पहले ठाकरे

29 वर्षीय आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को वर्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन किया, वह चुनाव लड़ने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य हैं।

उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र वर्ली को 'ए प्लस' बनाने और 'नया महाराष्ट्र' निर्माण का वादा किया।

29 वर्षीय ठाकरे ने अपना पर्चा दाखिल करने के बाद कहा कि वह सत्ता के पीछे नहीं भाग रहे हैं और इसके बजाय उनका उद्देश्य राज की भलाई के लिए काम करने का है।  

आदित्य ठाकरे के चाचा और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने अपने भतीजे के खिलाफ वर्ली से अपना उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया है।

बीजेपी और शिवसेना ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन किया है। बीजेपी अपने सहयोगियों समेत कुल 164 और शिवसेना 124 सीटों पर लड़ेगी। बीजेपी इनमें से 150 सीटों पर खुद लड़ेगी, जबकि 14 सीटों पर उसके सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेआदित्य ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावAssembly Elections
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग